
OPPO ने एक बार फिर अपने A-सीरीज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई अपडेटेड कीमतें 4 जुलाई 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर लागू हो गई हैं। नए प्राइस अपडेट के तहत OPPO A6c, OPPO A6x 5G, OPPO A6 और OPPO A6 Pro की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक का बढ़ोतरी हुई है। आप आगे सभी मॉडल्स की नई कीमतें देख सकते हैं।
OPPO A6c की नई कीमत
OPPO A6c के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये से बढ़ाकर 14,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर कंपनी ने 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है।
OPPO A6x 5G की नई कीमत
OPPO A6x 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 16,999 रुपये की जगह 17,999 रुपये हो गई है। वहीं, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 6GB + 128GB मॉडल अब 20,999 रुपये की बजाय 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
OPPO A6 की नई कीमत
OPPO A6 के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 23,999 रुपये से बढ़ाकर 24,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल 25,999 रुपये की बजाय 26,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 6GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये हो गई है।
OPPO A6 Pro की नई कीमत
OPPO A6 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये से बढ़ाकर 30,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, इसके 8GB + 256GB मॉडल 31,999 रुपये से बढ़कर 33,999 रुपये में मिलेगा।
कीमतें क्यों बढ़ीं?
OPPO ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन इंडस्ट्री में बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, आयात (इम्पोर्ट) लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और विदेशी मुद्रा विनिमय दर (Exchange Rate) में उतार-चढ़ाव को प्राइस हाइक का प्रमुख कारण माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से कई स्मार्टफोन ब्रांड अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी कर चुके हैं।
अगर आप OPPO A-सीरीज के ये स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो नई कीमतों को देखते हुए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो Lava, Tecno और Poco के बजट 5जी मॉडल्स देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत बढ़ने या कम होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स की साइट पर विजिट करते रहें।











