6000mAh बैटरी, 8GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Oppo A6i 5G लॉन्च, जानें चीन में कितना है प्राइस

Oppo ने अपनी ए-सीरीज में नया Oppo A6i स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया है। यह डिवाइस Oppo A6 Pro के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार बिल्ट, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ कई फीचर्स सस्ते दाम में मिल जाएंगे। यह खासकर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बजट फ्रेंडली डिवाइस में लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बॉडी चाहते हैं। आइए, आगे आपको Oppo A6i 5G की फुल डिटेल्स देते हैं।
Oppo A6i 5G स्मार्टफोन को चीन में चीन वेरिएंट्स में एंट्री दी गई है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 899 yuan यानी करीब 11,124 रुपये, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 999 yuan यानी लगभग 12,363 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,099 yuan यानी इंडियन करेंसी अनुसार 13,600 रुपये रखी गई है। Oppo A6i को चाइना में 12 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। यह डिवाइस Cloud Mist White और Midnight Black कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Oppo A6i में 6.56-इंच LCD डिस्प्ले मौजूद है। इस पर 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्रीन गीले, तेल या ग्लव्स पहने हुए फिंगर से भी चलाई जा सकती है। डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है। जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। स्पीड के लिए 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज तकनीक मिलती है। Oppo A6i ColorOS 15 पर काम करता है। जिससे लंबे समय तक स्मूथ एक्सपीरियंस और 48 महीने तक स्थिर परफॉरमेंस का दावा किया गया है।
Oppo A6i के कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है। फोन में पोर्ट्रेट मोड, डुअल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑब्जेक्ट रिमूवल, पिक्सल-लेवल जूम अपस्केलिंग और AI-पावर्ड स्टिकर ओवरले जैसे AI फीचर्स हैं। इसके साथ AI असिस्टेंट, हैंडराइटिंग रिकग्निशन, इंग्लिश ट्यूटरिंग, मैथमेटिक्स सुधार, हेल्थ ट्रैकिंग, रीजनल अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन फीचर्स भी मिलेंगे।
डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। जो 5 साल तक इस्तेमाल के लिए ग्रेफाइट सेल्स और इलेक्ट्रोलाइट रिकवरी टेक्नोलॉजी के साथ रेटेड की गई है। यह 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट से लैस है और –20°C तापमान पर भी 37 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है। बैटरी से 22 घंटे कॉलिंग या 19 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलने की बात कही गई है। फोन को Diamond Shield फ्रेम के साथ बनाया है, जिसमें दमदार ग्लास और हाई-स्ट्रेंथ एल्यूमीनियम alloy शामिल हैं। यह IP65 रेटेड है और SGS 5-star ड्राप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन पास कर चुका है। इसके अलावा फोन का वजन 194 ग्राम और मोटाई 7.99mm की है।
Oppo A6i का मुकाबला Samsung Galaxy M16 5G, realme Narzo 70x 5G और Redmi Note 14 SE जैसे सस्ते 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसकी बड़ी बैटरी, दमदार बॉडी और AI कैमरा फीचर्स इसे थोड़ा आगे रख सकते हैं। हालांकि चिपसेट हल्का लग सकता है। यह उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, 5G सपोर्ट और दमदार डिजाइन पसंद है। अगर आप कम कीमत वाला 5G मोबाइल लेने का मन बना रहे हैं तो Oppo A6i अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपको और दमदार परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य ऑप्शंस भी देखे जा सकते हैं।