Oppo A6L स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, 12जीबी RAM, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ हुआ चीन में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-a6i-china-launched-price-specifications.jpg

Oppo ने चीन में अपनी A6 सीरीज का विस्तार करते हुए नया Oppo A6L लॉन्च कर दिया है। यह AMOLED डिस्प्ले, लंबे समय तक चलने वाली 7000mAh बैटरी और IP69-ग्रेड वाटर रेसिस्टेंस के चलते शानदार मजबूती प्रदान कर सकता है। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी और मजबूत फोन चाहते हैं। बता दें कि नया फोन Oppo A6, A6i, A6 Pro, A6 GT और A6 Max के बाद आया है। आइए, आगे खूबियां और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A6L में 6.8-इंच का FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। साथ ही Crystal Shield Glass और सिर्फ 1.68mm के बेहद पतले बेजेल हैं।

फीचर्स की बात करें तो Oppo A6L Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है। जिसे 12GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह ColorOS 15 पर आधारित Android 15 पर रन करता है। यानी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस स्मूद मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Oppo A6L में 50MP OIS तकनीक वाला मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर रियर में लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB सपोर्ट है। डिवाइस का वजन 204 ग्राम है और मोटाई 7.86mm है।

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका IP68/IP69 रेटिंग वाला डिजाइन है। जो डिवाइस को पानी, धूल और रफ यूज के लिए बेहद सुरक्षित बनाता है। इसके अलावा मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना देती है।

Oppo A6L को कंपनी ने चीन में 12GB+256GB स्टोरेज के साथ 1799 युआन (लगभग 22,800 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह Magnolia White, Begonia Pink और Ocean Blue जैसे तीन कलर्स में आता है। इसे चीन में कंपनी के आधिकारिक चैनल्स से लिया जा सकता है।

Oppo A6L उन लोगों के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी, दमदार बिल्ड, बेहतर डिस्प्ले और स्मूथ परफॉरमेंस चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Realme 14 Pro, Redmi Note 14 Pro और iQOO Z10 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि IP69 रेटिंग, लेटेस्ट फीचर्स और 7000mAh बैटरी इसे अपने सेगमेंट आगे रख सकते हैं।

यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जो ज्यादा उपयोग में लंबा चल सके, पानी-धूल से सुरक्षित हो और बढ़िया डिस्प्ले अनुभव दे तो Oppo A6L आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप चीन में हैं तो इसे खरीद सकते हैं। वहीं, इंडिया में हैं तो अन्य विकल्प देख सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स साथ जुड़े रहें।