OPPO A6t Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG, SGS और TKDN सर्टिफिकेशन में आया सामने

OPPO ने ग्लोबल मार्केट में Oppo A6t Pro 4G स्मार्टफोन पहले की पेश कर दिया है। वहीं, अब कंपनी इसका 5G वैरियंट लेकर आ सकती है। क्योंकि Oppo A6t Pro 5G को कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिनमें Bluetooth SIG, SGS और इंडोनेशिया का TKDN डेटाबेस शामिल है। इन लिस्टिंग्स के सामने आने से लगता है कि फोन को जल्द ही एंट्री मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में आगामी ओप्पो डिवाइस का मॉडल नंबर CPH2851 सामने आया है। जहां नाम भी Oppo A6t Pro 5G देखा जा सकता है। यही मॉडल नंबर SGS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर भी स्पॉट हुआ है। जहां इसे सर्टिफिकेशन नंबर FI-66620 के तहत 12 नवंबर 2025 को अप्रूवल मिला था। यह इशारा करता है कि फोन कुछ हफ्तों से टेस्टिंग और अप्रूवल प्रोसेस में है और इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
SGS लिस्टिंग की बात करें तो इसमें Oppo A6t Pro 5G के साथ एक और मॉडल नंबर CPH2789 भी शामिल है। जो पहले लॉन्च हुए Oppo A6s 5G से जुड़ा है। Oppo A6s 5G में लगभग 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि Oppo A6t Pro 5G में भी इसी तरह की बैटरी साइज दी जा सकती है। यानी लंबी बैटरी लाइफ पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह सही विकल्प बन सकता है।
आगामी ओप्पो फोन मॉडल नंबर CPH2851 के साथ इंडोनेशिया की TKDN साइट पर भी स्पॉट किया गया है। जिससे संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है आने वाले दिनों में Oppo A6t Pro 5G की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
पूर्व में आए Oppo A6s 5G की बात करें तो इसमें 6.75 इंच LCD डिस्प्ले है। इस स्क्रीन पर HD+ 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन का साइज 166.61mm × 78.51mm × 8.61mm है और वजन करीब 216 ग्राम है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0 पर रन करेगा। स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
Oppo A6s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में 7000mAh का साइज है। यह फोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo A6s 5G में IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। इसमें स्प्रे वॉटर रिमूवल फीचर भी है, जो माइक्रो-वाइब्रेशन की मदद से स्पीकर और पोर्ट्स से पानी बाहर निकालता है।
यदि आप भी आने वाले दिनों में नया फोन लेना चाहते हैं तो Oppo A6t Pro 5G का इंतजार कर सकते हैं। यह मिड रेंज में अच्छा ऑप्शंस बन सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।