OPPO A6t स्मार्टफोन का लॉन्च आया करीब, लिस्टिंग में दिखे फीचर्स

Oppo जल्द ही अपनी A-सीरीज में नया और सस्ता स्मार्टफोन Oppo A6t लॉन्च कर सकता है। यह कुछ ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर दिखा है। जिसमें NBTC, WiFi Alliance और NBD डेटाबेस शामिल हैं। यहां मौजूदगी से इसके जल्द लॉन्च होने का हिंट मिल गया है। साथ ही लिस्टिंग्स के जरिए फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। उम्मीद है यह 4G तकनीक के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि NBTC लिस्टिंग में Oppo A6t का मॉडल नंबर CPH2847 और नाम भी देखा गया है। NBTC डेटाबेस से कंफर्म हुआ है कि यह फोन 2G/3G/4G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकता है। यानी यह एक सस्ता 4G मॉडल बन सकता है। बता दें कि थाईलैंड में इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। क्योंकि NBTC प्लेटफार्म आमतौर पर इसके बाद ही सेल शुरू करने की अनुमति प्रदान करता है।
WiFi Alliance सर्टिफिकेशन में Oppo A6t फोन Android 15 आधारित बताया गया है। जो इस सेगमेंट में सही खूबी मानी जा सकती है। इसके अलावा इसमें WiFi 5 डुअल-बैंड (2.4GHz + 5GHz) सपोर्ट और WPA2/WPA3 एंटरप्राइज/पर्सनल सुरक्षा मानक भी शामिल हैं। बजट फोन सेगमेंट में WiFi 5 का मिलना इसे थोड़ा आगे रख सकता है।
NBD डेटाबेस पर Oppo A6t स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। बताया गया है कि इसमें 6.75-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह दो स्टोरेज विकल्प 4GB + 64GB और 4GB + 128GB में आ सकता है। हालांकि, अभी प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिजाइन जैसी प्रमुख डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह जल्द आने की संभावना है।
Oppo A6t उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो सस्ते में बेसिक उपयोग वाला फोन चाहते हैं। जिसमें बड़ा डिस्प्ले और Android 15 जैसे नए सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल सके। बाजार में आने के बाद यह Redmi 13C, Samsung Galaxy A06 और Infinix Smart 10 जैसे स्मार्टफोंस से टक्कर ले सकता है। चूंकि यह 4G फोन होने वाला है, इसलिए देखना होगा की ग्राहक इसे पसंद करते हैं या नहीं लेकिन अगर इसका 5जी मॉडल आता है तो लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया जा सकता है। हालांकि ब्रांड से मिलने वाली असल जानकारी के बाद ही आगे कुछ पता चल पाएगा।
यदि आप ओप्पो ब्रांड पसंद करते हैं और एंट्री लेवल डिवाइस सर्च कर रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। हालांकि अगर आपकी पसंद 5जी है तो आप इसे स्किप कर सकते हैं। 91मोबाइल्स आपको आगे भी इस लेकर अपडेट देगा। हमारे साथ बने रहें।