Oppo A6x की पहली तस्वीर आई सामने, 6500mAh बैटरी और ये फीचर्स भी हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-a6x-design-battery-and-charging-specs-leak.jpg

Oppo अपनी ए-सीरीज में नए मॉडल लाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें Oppo A6x स्मार्टफोन आने की उम्मीद है। जिसकी पहली झलक लीक में सामने आई है। जिससे उम्मीद है कंपनी आगामी डिवाइस में पूर्व मॉडल Oppo A5x के मुकाबले बैटरी और डिजाइन दोनों में बड़ा अपग्रेड दे सकती है। यह डिटेल्स टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी गई है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

लीक में टिपस्टर ने प्रमोशनल इमेज से फोन का पूरा रियर डिजाइन और प्रमुख फीचर्स दिखाए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी को लेकर सामने आया है। आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि आगामी Oppo A6x में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो A5x की 6,000mAh बैटरी से ज्यादा है।

पोस्टर में इसे “सेगमेंट का सबसे बड़ा बैटरी फोन” होने की जानकारी है। जबकि चार्जिंग स्पीड पहले की तरह 45W ही रह सकती है। यानी इस फोन से ब्रांड बजट यूजर्स को बड़ी बैटरी देकर टारगेट कर सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Oppo A6x फोन अपने पिछले मॉडल Oppo A5x से अलग नजर आया है। इसमें नया वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। जिसमें सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश नजर आता है। फोन को ब्लू और ब्लैक जैसे दो रंगों में देखा गया है।

इसके अन्य फीचर्स की जानकारी फिलहाल पोस्ट में नहीं दी गई है। उम्मीद है आने वाले समय में ब्रांड द्वारा जल्द ही जानकारी आधिकारिक तौर ओर सामने आ सकती है। हालांकि आगे आप बाजार में मौजूद A5x के स्पेसिफिकेशंस से अंदाजा लगा सकते हैं की अपकमिंग डिवाइस कैसा हो सकता है।

Oppo A5x की बात करें तो इसमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही 1,000निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है। यह फोन MIL-STD-810H और IP65 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo A5x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। कैमरा सेटअप में 32MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी। इसलिए उम्मीद है कि Oppo A6x भी 15,000 रुपये से कम में आ सकता है।

आगामी Oppo A6x उन लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो बड़ी बैटरी पसंद करते हैं। साथ ही सस्ते में नया डिवाइस खोज रहे हैं। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में संभावित तौर पर realme C75 5G, Redmi 14C और Lava Blaze Amoled 2 जैसे सस्ते फोंस से हो सकता है। हालांकि और जानकारी आने के बाद ही सही मुकाबले का पता चल पाएगा।

यदि आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें बड़ी बैटरी, ओप्पो ब्रांड और इसके डिजाइन पसंद हैं तो Oppo A6x अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसके आने का वेट कर सकते हैं। हम आपको इसे लेकर आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।