OPPO A7 Pro 5G फोन आया सामने! कई अहम डिटेल्स का हुआ खुलासा

ओपो ने कुछ ही दिन पहले अपनी होम मार्केट चाइना में 10000mAh battery वाला फोन OPPO A7 Pro Max लॉन्च किया है। यह 5जी फोन 50MP Selfie कैमरा और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल OPPO A7 Pro 5G लेकर आ रही है। ओपो ए7 प्रो 5जी फोन सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ है जो इसकी कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।
OPPO A7 Pro 5G डिटेल्स
ओपो ए7 प्रो 5जी फोन को SIRIM, NBTC और SGS जैसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है। यह अपकमिंग ओप्पो मोबाइल CPH2931 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। मलेशिया के सिरिम सर्टिफिकेशन पर इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नेम OPPO A7 Pro 5G का भी खुलासा हो गया है। वहीं एक अन्य लिस्टिंग में स्मार्टफोन के रैम और मेमोरी वेरिएंट्स की डिटेल्स भी सामने आ गई है।
सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह ओपो 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर लाया जाएगा जो 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। सर्टिफिकेशन साइट्स के मुताबिक ओपो ए7 प्रो 5जी फोन को 6.57-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल मार्केट में कब तक आएगा, इस बारे में तो अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन इतना तय है कि कंपनी जल्द ही OPPO A7 Pro 5G फोन को पेश कर सकती है।
OPPO A7 Pro Max 5G डिटेल्स
ओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी फोन की बात करें तो इसमें Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है जिसके साथ Adreno G629 जीपीयू मौजूद है। चीन में इसे एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर पेश किया गया था। इस मोबाइल में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए इओपो ए7 प्रो मैक्स 5जी 10001mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो कंपनी के दावेनुसार एक बार फुल चार्ज करने के बाद 24 घंटे की शार्ट वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। इसे 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। साथ इस नए ओपो 5जी फोन में 27W reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए7 प्रो मैक्स के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल wide-angle OIS कैमरा और 2 मेगापिक्सल monochrome सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म लिक्विड और तेल जैसी चिकनी चीजों से भी सुरक्षित रखती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही ओपो ए7 प्रो मैक्स Infrared और NFC भी सपोर्ट करता है।