
91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि टेक कंपनी ओपो अपनी ‘ए सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A6 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को लेकर डिटेल शेयर की गई थी कि ओपो ए6 सितंबर के शुरूआती दिनों में ही मार्केट में एंट्री ले लेगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। वहीं अब ओपो के बारे में नई खबर आ रही है कि यह कंपनी इसी सीरीज़ में दो और नए स्मार्टफोन OPPO A73 और OPPO A53 नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
OPPO के ये दोनों फोन दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गए हैं। OPPO A73 को जहां एनबीटीसी पर देखा गया है वहीं OPPO A53 फोन एनबीटीसी के साथ ही आईएमडीए सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर भी सामने आया है। ओपो ए73 को वेबसाइट पर जहां CPH2095 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं ओपो ए53 CPH2137 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन के नाम का खुलासा होने के साथ ही कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी हाथ लगी है।
OPPO A73 और OPPO A53 को लेकर कहा गया है कि ये दोनों ही फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किए जाएंगे जो कलरओएस के साथ काम करेंगे। वहीं सर्टिफिकेशन्स साइट पर इन दोनों स्मार्टफोंस में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लिस्टिंग में ओपो ए73 और ओपो ए53 को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोंस की अन्य डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स सामने आन का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढें : इंडिया में फिर से होगी TikTok की एंट्री! जानें क्या है पूरा मामला
OPPO A52
ओपो ए52 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO A52 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर व क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। OPPO A52 का सबसे छोटा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह भी पढें : 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ iQoo 5 जल्द इंडिया में कर सकता है एंट्री, टीजर जारी
OPPO A72
ओपो का यह फोन अभी भारतीय बाजार में नहीं आया है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल के साथ आता है। इसके अलावा A72 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 4GB की रैम दी गई है। इसके अलावा OPPO A72 में 128GB की इंटरन स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए A72 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जैसा कि हम ओप्पो ए52 में देख चुके हैं। A72 में 48MP का मेन सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का सेंसर है। इसके अलावा OPPO A72 में साइड-मांउटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm जैक बॉटम में दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 बेस्ड Color OS 7.1 पर कार्य करता है।




















