120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ iQoo 5 जल्द इंडिया में कर सकता है एंट्री, कंपनी ने जारी किया टीजर

Join Us icon

Vivo का सब-ब्रांड iQoo अपने नई सीरीज iQoo 5 सीरीज को चीन में 17 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। iQOO 5 अनूठी और लाजवाब तकनीक के साथ आएगा। वहीं, हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इस इवेंट के दौरान iQoo 5 BMW Edition से भी पर्दा उठा सकती है। हालाकिं, लॉन्च से पहले कंपनी ने टीज करते हुए यह जानकारी दे दी है कि फोन 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा। वहीं, अब iQOO 5 के इंडिया आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

दरअसल, खुद iQOO ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट किया है, जिससे हिंट मिला है कि आईक्यू 5 जल्द ही इंडिया में भी एंट्री कर सकता है। हालांकि, टीजर में फोन के नाम का जिक्र नहीं है। ट्विट में कंपनी ने #DrivePerformance का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ कमिंग सून लिखा है। इसे भी पढ़ें: 44एमपी डुअल सेल्फी और 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo S7 5G

अगर बात करें iQOO 5 की प्रोमोशनल पोस्टर्स व टीज़र इमेज में ‘120’ को हाईलाईट किया गया है और इसे तीन बार यूज़ किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसका मतलब यह है कि iQOO 5 स्मार्टफोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले, 120 डिग्री का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6 कैमरे और 4500mAh बैटरी वाला Vivo V19 स्मार्टफोन हुआ 4 हजार रुपए सस्ता, जानें क्या है नया प्राइस

आईक्यू 5 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट दिया जाएगा। यहां आपको बता दें कि 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक को लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे 4,000एमएएच बैटरी वाले फोन को 5 मिनट में ही 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है तथा 15 मिनट में ही फोन की बैटरी फुल चार्ज हो सकती है।

बता दें कि Vivo के साथ सफल होने के बाद फरवरी महीने में iQOO ने बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड भारत में अपना पहला स्मार्टफोन iQOO 3 लॉन्च किया था। यह फोन 4G और 5G दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

आईक्यू 3 की बात करें तो इंडिया में यह फोन दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 5G और 4G शामिल है। सबसे पहले 5G मॉडल की बात करें तो फोन के 12 जीबी की रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 46,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद इस फोन मॉडल की कीमत घटकर 44,990 रुपये हो गई है। इसी तरह iQOO 3 के 4G मॉडल में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here