
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने दो नए हैंडसेअ पेश किए हैं। कंपनी ने ओपो ए75 और ए75एस को उतारा है। हालांकि इन फोंस को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत आने की भी उम्मीद है। कंपनी ने इन फोंस को मध्य रेंज में पेश किया है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इनमें आपको 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला फुल व्यू डिसप्ले देखने को मिलेगा। दोनों फोन में मुख्य अंतर सिर्फ मैमोरी का है। बाकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन समान हैं।
ओपो ए75 और ए75एस में आपको 6—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,080 x 2,160 पिक्सल है। कंपनी ने इन्हें मीडियाटेक हेलिया पी23 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें आपको 2.5गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 770एमएएच की माली जी71 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। धमाका आॅफर: 399 रुपये के रिचार्ज पर जियो दे रहा है 3,300 रुपये का कैशबैक
ओपो ए75 में आपको 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है। वहीं ए75एस में आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी जबकि रैम समान है। इन फोंस में एक्सपेंडेबल मैमोरी है और आप 256जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड कर सकते हैं। एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में उपलब्ध हुआ शाओमी रेडमी 5ए
ओपो ए75 और ओपो 75एस को कलर ओएस 3.2 पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर आधारित है। कंपनी ने इसे 16—मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसे एफ/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 20—मेगापिक्सल वाला है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेशियल रिकॉग्निशन मिलेगा।






















