4,020एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Oppo A9

Join Us icon

Oppo को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि कंपनी जल्द ही इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है और इसके तहत Oppo A9 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की घोषणा से पहले ही यह जानकारी 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बता दी थी। वहीं आज देश में अपनी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Oppo ने Oppo A9 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। Oppo A9 को इंडिया में 15,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 20 जुलाई से ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

शानदार लुक

Oppo A9 के कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है तथा लाईट के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Oppo A9 के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।

oppo a9 official launch in india 4gb ram speci price at rs 15490

दमदार स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A9 को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.70 प्रतिशत का है। Oppo A9 को 6.53-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। चीनी बाजार में यह फोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है जो कलर ओएस 6.0 पर आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए Oppo A9 में 2.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : जल्द आएगा 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo A9 को देश में 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Oppo A9 में माली-जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo A9 ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Oppo A9 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

oppo a9 official launch in india 4gb ram speci price at rs 15490

Oppo A9 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इस फोन को गेमबूस्ट 2.0 मोड से लैस किया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,020एमएएच की बैटरी दी गई है। Oppo A9 को इंडिया में मार्बल ग्रीन और फ्लोराइट पर्पल कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here