
OPPO को लेकर कल ही खबर आई थी कि कंपनी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Oppo A12e पेश किया है। 4,230mAh बैटरी और डुअल कैमरे से लैस यह बजट स्मार्टफोन फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को ओपो की इसी सीरीज़ के दो और नए फोंस की एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है। ये दोनों ही फोन ओपो ए सीरीज़ के हैं जिनके नाम OPPO A92 और OPPO A52 है। फोस की डिटेल से पहले आपके बता दें कि ये दोनों ही डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट कर दिए गए हैं जिनकी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।
OPPO A92
ओपो ए92 की बात पहले करें तो गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को OP4C72L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A92 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।
हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। गूगल प्ले कंसोल पर OPPO A92 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए91 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।
OPPO A52
ओपो ए52 की स्पेसिफिकेशन्स ए92 के समान ही दिखाई है। इस फोन को OP4C77L1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन से लैस बताया गया है। यहां भी फोन में दी जाने वाली डिसप्ले के साईज की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इतना जरूरी साफ कर दिया गया है कि यह स्क्रीन 480dpi सपोर्ट करेगी। प्ले कसोंल पर OPPO A52 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है।
लिस्टिंग में OPPO A52 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि ओपो ए52 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि हुई है।
OPPO A12e
वियतनाम में पेश किए गए इस फोन में 6.2-इंच HD+ वाइड नॉच डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 450 SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 3GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO A12e को कंपनी ने कलरओएस 5.1 बेस्ड एंडरॉयड 8 Oreo पर पेश किया है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13MP का मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा OPPO A12e में पावर बैकअप के लिए 4,230mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही फोन में म्यूजिक पार्टि फंक्शन है जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ही गाना अपने अपने फोन पर चला सकते हैं।




















