Oppo A95 4G स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Oppo ने आज अपनी A सीरीज का लेटेस्ट Oppo A56 को लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और A series के फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग Oppo A95 4G स्मार्टफोन बेंच मार्केट टेस्टिंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्ट हुआ है। Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा। गीकबेंच की लिस्टिंग से ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल मिलती है। Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo A95 4G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट और 8GB RAM के साथ पेश किया जाएगा।

Oppo A95 4G गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

oppo-a95-4g-cph2365-geekbench

गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो का यह फोन Andreno 610 GPU के साथ आएगा जिसकी मैक्सिमम स्पीड 2.02Ghz पर क्लॉक है। Oppo A95 4G स्मार्टफोन को Android 11 के साथ पेश किया जाएगा। टिपस्टर अभिषेक यादव ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि Oppo A95 4G स्मार्टफोन को Android 11 के साथ पेश किया जाएगा।

अभिषेक यादव ने बताया था कि ओप्पो का यह फ़ोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन को 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। Oppo के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी नहीं है। Oppo A95 4G स्मार्टफोन 6.43-इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple, Samsung, LG, ZTE, Huawei, और Sony के इन स्मार्टफोन पर 1 नवंबर से नहीं चलेगा WhatsApp

ओप्पो के इस फ़ोन की बैटरी कैपेसिटी 4880mAh या फिर 5000mAh की हो सकती है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन गीकबेंच की लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। फ़िलहाल इस फ़ोन को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : बजट सेगमेंट में Xiaomi और Realme की होगी हवा टाइट, जल्द लॉन्च हो रहा Samsung Galaxy A03

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here