
Oppo ने कुछ महीने पहले Oppo A95 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। ओप्पो जल्द ही Oppo A96 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसका डिजाइन लीक हो गया है। टिपस्टर इवान ब्लास ने अपकमिंग Oppo A96 स्मार्टफोन के रेंडर को लीक किया है, जिससे इस स्मार्टफोन के रियर पैनल और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है। इस इमेज से फोन के डिस्प्ले फीचर के बारे में जानकारी मिलती है। यहां हम आपको Oppo A96 5G स्मार्टफोन डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo A96 5G का डिज़ाइन
Oppo A96 5G स्मार्टफोन कंपनी के A सीरीज का अपकमिंग 5G स्मार्टफोन है। टिपस्टर इवान ब्लास ने जो इमेज शेयर किए हैं उससे पता चलता है कि इस फोन को फ्लैट ऐज डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश दिया जाएगा।
इसके साथ ही फ्रंट डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट डिस्प्ले और पतले बैजल दिए जाएंगे। वहीं बॉटम बैजल थोड़े से मोटे होंगे। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अटकले हैं कि फोन में 6.4-इंच या 6.5-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 स्मार्टफ़ोन स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ होगा लॉन्च
इस फोन के बाएं फ्रेम में सिम ट्रे और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। वहीं फोन के दाएं ओर पावर बटन दिया जाएगा। अपकमिंग Oppo A96 5G स्मार्टफोन को तीन कलर – पिंक, ब्लैक और ग्रेडिएंट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ओप्पे इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

















