32MP Selfie Camera वाले OPPO A98 5G फोन की फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री

ओपो ने साल की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में OPPO A78 5G फोन लॉन्च किया था जो 18,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसके नेक्स्ट जेन एडवांस वर्ज़न OPPO A98 5G को लाने जा रही है और यह ओपो मोबाइल 27 अप्रैल को मार्केट में उतारा दिया जाएगा। लॉन्च से पहले ही ओपो ए98 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आई है।
ओपो ए98 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
सामने आए लीक के अनुसार OPPO A98 5G में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी जो पंच-होल स्टाईल वाली होगी। यह स्क्रीन एलटीपीएस एलसीडी पैनल पर वाली होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी। लीक की मानें तो ओपो अपने फोन को पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट करेगी तथा स्क्रीन पर 391पीपीआई पिक्सल डेनसिटी मिलेगी।
OPPO A98 5G फोन एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार प्रोसेेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में आक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद रहेगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फोन 8जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए98 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। लीक की मानें तो यह कैमरा EIS (इलेक्ट्रॉनिक ईमेज स्टेबलाइज़ेशन) फीचर से लैस होगा। वहीं OPPO A98 5G में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आई है।
लीक के मुताबिक ओपो ए98 5जी में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी। वहीं सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। लीक के अनुसार OPPO A98 5G फोन आईपीएक्स4 रेटिड होगा जो इसे पानी पड़ने पर सुरक्षित रखेगा।