
इस साल की शुरुआत में Oppo ने भारत में अपने OPPO F15 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब ब्रांड इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। अगर एक नए लीक पर विश्वास किया जाए तो Oppo जल्द ही भारत में Oppo F17 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि लीक से हमें डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया गया है कि फोन अगले महीने यानी सितंबर में पेश किया जाएगा। अपकमिंग ओपो एफ17 स्मार्टफोन के बारे में अब तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo F17 के लॉन्च की जानकारी ट्विटर के माध्यम से सामने आई है। दरअसल, लीक्सटर मुकुल शर्मा ने यह ट्विट किया है Oppo F17 सितंबर की शुरुआत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, ओप्पो F17 स्मार्टफोन को आज तक ‘सबसे स्लिम’ एफ-सीरीज स्मार्टफोन हो सकती है। इसके अलावा अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है दो नए फोन ओपो ए73 और ए53, सर्टिफिकेशन्स साइट पर हुए लिस्ट
Here’s an exclusive leak for you. Oppo’s next F series smartphone (likely the F17) is launching in India in September, early September. We can expect the launch to take place in the first week itself. It will be the sleekest F series device till date.
Feel free to retweet ?— Mukul Sharma (@stufflistings) August 16, 2020
हालांकि, हम कम से कम उम्मीद कर सकते हैं कि ओपो एफ17 नए एंडरॉयड 10-आधारित कलरओएस 7 स्किन पर कार्य करेगा। इसके अलावा ओपो एफ15 में एक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले था। लेकिन, आज के ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी इस फोन में पंच-होल सेल्फी स्नैपर का आॉप्शन चुन सकती है। हालांकि, अभी के लिए यह सिर्फ अनुमान है।
OPPO F15 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो OPPO F15 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 6.4 इंच की वॉटरड्रॉप एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा डिवाइस में 4जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक P70 प्रोसेसर है। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno सीरीज़ में आ रहे हैं दो नए फोन, Reno 4 Lite और Reno4 Z 5G नाम से होंगे लॉन्च
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के अंदर 48MP का मेन सेंसर मौजूद है। 4-इन-वन-पिक्सल कॉम्बिननेशन टेक्नोलॉजी की मदद से 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर इमेज को शर्पनेस देता है। 48MP कैमरा सेंसर में F1.7 अपर्चर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो लेंस सेंसर है, जिसका अपर्चर F2.25 है। वहीं, डिवाइस में 2 मेगापिक्सल मून लेंस है जो कि F2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, इसमें 2 मेगापिक्सल F2.4 पोर्टेट लेंस दिया गया है।

















