हीरो बनकर आ रहे हैं OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ 5G फोन, वरूण धवन ने शेयर की फोटो

Join Us icon

OPPO इंडियन मार्केट में अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रही है। यह नई शुरूआत सिर्फ कंपनी के लिए नहीं भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए भी होगी और इसकी वजह है कंपनी द्वारा लाया जाने वाला सस्ता 5G मोबाइल फोन ओपो एफ19 प्रो। अभी तक जहां ​सिर्फ लीक्स ही सामने आ रहे थे वहीं अब कंपनी ने स्वयं आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने जा रहे हैं।

OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ 5G को कंपनी द्वारा टीज़ कर दिया गया है। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर कंपनी की इस आने वाली सीरीज़ की फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में बॉलीवुड अ​भिनेता वरूण धवन को मोबाइल हाथ में पकड़े दिखाया गया है। वहीं साथ ही ओपो एफ19 प्रो और एफ19 प्रो प्लस फोन के नाम भी लिखे गए हैं। सामने आई इस फोटो से जान पड़ता है कि OPPO F19 Pro जहां 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होगा वहीं OPPO F19 Pro+ 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

ऐसी होगी सीरीज़

कुछ दिनों पहले लीक हुए फोन के पोस्टर में दो डिवाईस दिखाए गए थे जिनमें फोन का कैमरा प्लेसमेंट देखा जा सकता था जिसपर क्वॉड सेटअप दिया गया था। OPPO F19 Pro में कैमरे का स्टाइल F17 Pro के समान ही है जाहां चौकोर फ्रेम में दो-दो एक करके क्वाड कैमरा उपलब्ध है। परंतु इस बार अंतर यह है कि कैमरे का ब्रैकेट थोड़ा बड़ा है और नीचे AI कैमरे के बारे में कंपनी ने कुछ जानकारी दी है। वहीं पिछले मॉडल की तरह इसमें भी LED फ्लैश साइड में बॉडी पर उपलब्ध है।

oppo-f19-pro-plus-5g-amazon-tease-india-launch-soon

वहीं बार करें OPPO F19 Pro Plus 5G की तो कैमरे का स्टाइल थोड़ा अलग है। रेक्टैंगल कैमरा ब्रैकेट है लेकिन एक लाइन में तीन कैमरे हैं जबकि दूसरी ओर एक सेंसर LEF Flash और 5G की जानकारी है। इसमें भी नीचे की ओर एआई कैमरे के बारे में थोड़ी जानकारी दी गई है। हालांकि प्रो मॉडल से अलग 5G मॉडल में फ्लैश भी कैमरे के साथ ही है। दोनों फोन में दाईं ओर पॉवर बटन देखने को मिल रहा है। वहीं किसी में भी बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी इस बार सिर्फ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले Redmi Note 10 की लाइव ईमेज आई सामने, स्पेसिफिकेशन्स का भी हुआ खुलासा

हालांकि ओपो एफ19 सीरीज को लेकर अब तक बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन खबर के अनुसार इस फोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है और कंपनी इसे 30 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकती है। रही बात स्पेसिफिकेशन की तो बता दूं कि इस फोन को मीडियाटेक के डायमेनसिटी चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह चिपसेट 5जी सपोर्टड है। इसके साथ ही फोन में आपको 10 एक्स जूम सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है और कंपनी इसके लिए टेलीफोटो लेंस पेश कर सकती है। इन सबके अलावा फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। वहीं यह फोन एंडरॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here