दीवाली से पहले OPPO F21 Pro इंडिया में होगा लॉन्च, OPPO F17 Pro से भी होगा पतला

Join Us icon

OPPO ने कुछ समय पहले अपनी ‘F’ सीरीज के अंदर दो नए फोन Oppo F17Oppo F17 Pro को पेश किया था। वहीं, अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कंपनी अपनी ‘एफ’ सीरीज के अंदर नए फोन F21 Pro को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस बात की रिपोर्ट टेक वेबसाइट MySmartPrice द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OPPO F21 Pro इंडिया में दिवाली से पहले पेश किया जा सकता है जो कि OPPO F17 Pro से भी स्लीक होगा। हालांकि, अभी फोन के ऑफिशियल लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, दिलचस्प बात है कि कंपनी एफ19 को लॉन्च न करके सीधा F21 सीरीज को पेश करने की प्लानिंग कर रही है।

अभी OPPO F21 Pro के नाम के अलावा फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। MySmartPrice को इस बात की जानकारी इंडस्ट्री सोर्स द्वारा हासिल हुई है। OPPO F17 Pro की बात करें तो फोन साल 2020 का सबसे स्‍लीक फोन है जो कि सिर्फ 7.8mm पतला और इसका वजन मात्र 164 ग्राम है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि OPPO F21 Pro के बैक में ग्लास फिनिश होगा। इसे भी पढ़ें: खास फीचर्स के साथ आया ColorOS 11, बदल जाएंगे Oppo के स्मार्टफोन्स

OPPO F17 Pro launched in india know price full specs feature sale

Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

OPPO F17 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2एम मोनो लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच होल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसे भी पढ़ें: जानें, सस्ते Oppo Enco W51 ईयरफोन को खास बनाने वाले ये टॉप 5 फीचर्स

oppo A93 rebranded Oppo F17 Pro launch soon

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन 30वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी से लैस है जो कंपनी के दावे के अनुसार 53 मिनट में ही फोन को फुल चार्ज कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here