[EXCLUSIVE] 22,999 रुपये में लॉन्च होगा OPPO F27 5G, जानें फोन प्राइस डिटेल और ऑफर

Join Us icon

इस साल OPPO अपने फोन को लेकर काफी अग्रेसिव हो गया है। हाल में ही कंपनी ने Reno 12 सीरीज को भारत में पेश किया था, उसके बाद OPPO K12X, OPPO A3x और पिछले महीने OPPO F27 Pro मॉडल को भी उतारा था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज में एक और मॉडल OPPO F27 5G को लेकर आने वाली है। पिछले सप्ताह ही कंपनी ने इसकी घोषणा की थी। परंतु लॉन्च से पहले ही इस फोन की प्राइस और ऑफर्स 91मोबाइल्स के पास आ चुकी है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये होगी।

OPPO F27 5G प्राइस और ऑफर

8GB रैम + 128GB स्टोरेज – 22,999 रूपए

12GB रैम + 128GB स्टोरेज – 24,999 रूपए

1,800 इंस्टेंट कैशबैक

  • हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल के माध्यम से मिली है। जहां पता चला है कि यह फोन दो मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च होगा। हालांकि दोनों मॉडल में 8GB रैम होंगे लेकिन स्टोरेज 128GB और 256GB की होगी।
  • रिटेल स्टोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो OPPO F27 5G के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये होगी। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

रही बात ऑफर की तो बता दूं कि इस फोन के साथ कंपनी 1,800 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और कोटेक बैंक सहित कई दूसरे डेबीट और क्रेडिट कार्ड पर दिए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कंपनी बैंक कार्ड पर 6 महीने का नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि कई फाइनेंस स्कीम पर यह फोन 0 डाउन पेमेंट और कुछ पर लो डाउन पेमेंट पर उपलब्ध होगा। वहीं खास बात कही जा सकती है कि शुरुआती सेल के दौरान इस फोन के साथ एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में दिया जा रहा है।

ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर ओपो एफ27 5जी की प्री-बुकिंग आज से यानी कि 16 अगस्त से शुरू हो गई है। जबकि 18 अगस्त से फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO F27 5G स्पेसिफिकेशन

  • 6.67 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले
  • 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट
  • OLED पैनल
  • 2100 निट्स ब्राइटनेस
  • असाही ग्लास प्रोटेक्शन
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर
  • LPDDR4x रैम
  • UFS 2.2
  • 50+2एमपी मेन कैमरा
  • 32एमपी फ्रंट कैमरा
  • 5000mah बैटरी
  • 45W चार्जर
  • IP64

फोन के स्पेसि​​फिकेशन की बात करें तो अब तक इसके काफी स्पेसिफिकेशन उजागर हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार OPPO F27 5G में अपको 6.67 इंच की फुल एचडी+ OLED स्क्रीन है जो कि 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। रही बात पीक ब्राइटनेस की तो प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

प्रोसिंग की बात की जाए तो यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर आधारित है और LPDDR4X रैम तकनीक सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 mAh की बैटरी के साथ 45 वॉट की चार्जिंग उपलब्ध है।

कैमरे की बात की जाए तो इसे डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन का मेन कैमरा 50MP का है जबकी सेकेंडरी कैमरा 2MP का दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है।

यह फोन कलर ओएस 14 पर उपलब्ध होगा जो​ कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 पर आधारित है। वहीं इसमें डुअल स्पीकर के साथ आपको IP64 की रेंटिंग देखने मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here