
ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘एफ29’ सीरीज को पेश कर दिया है। इसके तहत दो नए 5जी फोन OPPO F29 और F29 Pro इंडिया में लॉन्च हुए हैं। इस सीरीज में 12जीबी रैम तक की ताकत, 6500एमएएच बैटरी की पावर और 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। ओपो एफ29 और एफ29 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित इनकी सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO F29 series स्पेसिफिकेशन्स
OPPO F29, F29 Pro प्रोसेसिंग
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 (एफ29)
- MediaTek Dimensity 7300 Energy (एफ29 प्रो)
ओपो एफ29 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ओपो एफ29 प्रो स्मार्टफोन को 4एनएम आर्किटेक्चर पर ही बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
फोन को एआई की ताकत देने के लिए ओपो एफ29 में जहां NPU 770 Hexagon प्रोसेसर लगाया गया है वहीं एफ29 प्रो 5जी फोन NPU 655 AI प्रोसेसर सपोर्ट करता है।
OPPO F29, F29 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम
- Android 15
- ColorOS 15
ओपो एफ29 5जी और एफ29 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लाए गए हैं जो लेटेस्ट कलरओएस 15 के साथ मिलकर काम करते हैं। इन दोनों ओपो मोबाइल्स के साथ कंपनी 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस दे रही है जो इन्हें एंड्रॉयड 17 के लिए रेडी करती है। वहीं साथ ही इन ओपो 5जी फोन के साथ 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगी जो समय दर समय स्मार्टफोंस को बग इत्यादि से बचाती रहेगी।
OPPO F29, F29 Pro डिस्प्ले
- 6.7″ FHD+ 120Hz
- Quad-Curved AMOLED
ओपो एफ29 और एफ29 प्रो 5जी स्मार्टफोन 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किए गए हैं। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। इन दोनों फोंस में यूजर्स को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1200निट्स पिक ब्राइटनेस और 394पीपीआई का सपोर्ट मिलेगा। OPPO F29 और F29 Pro को कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।
OPPO F29, F29 Pro कैमरा
- 50MP Main Camera
- 2MP Monochrome Rear Lens
- 16MP Front Camera
ओपो एफ29 सीरीज में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा मिलती है। दोनों 5जी फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सपोर्ट करते हैं। एफ29 में जहां S5KJNS 5P लेंस मिलता है वहीं एफ29 प्रो में कंपनी ने OV50D40 OIS सेंसर लगाया है। सीरीज का प्रो मॉडल 10x zoom भी सपोर्ट करता है।
इनके रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी, वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO F29 और F29 Pro 5G फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। यह Sony IMX480 लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
OPPO F29, F29 Pro बैटरी
- 6,500mAh Battery (एफ29)
- 45W SUPERVOOC (एफ29)
- 6,000mAh Battery (एफ29 प्रो)
- 80W SUPERVOOC (एफ29 प्रो)
ओपो एफ29 सीरीज अपनी अपनी बैटरी के ताकत के चलते बाजार में आने से पहले ही फेमस हो गई है। OPPO F29 को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं OPPO F29 Pro में पावर बैकअप के लिए यूजर्स को दमदार 6,000एमएएच बैटरी मिलेगी। बेस मॉडल की बैटरी लाइफ कंपनी ने 4 साल तथा प्रो मॉडल की बैटरी लाइफ कंपनी ने 5 साल की बताई है।
इन बड़ी बैटरियों को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो एफ29 5जी में जहा 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है वहीं एफ29 प्रो 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार F29 में बैटरी को 84 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा तथा F29 Pro 5G फोन सिर्फ 54 मिनट में ही 100% फुल चार्ज हो सकेगा। ये दोनों ओपो 5जी फोन Reverse Charging तकनीक से लैस हैं।
OPPO F29 series प्राइस
OPPO F29
- 8GB RAM + 128GB Storage – 23,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB Storage – 25,999 रुपये
ओपो एफ29 5जी फोन को भारत में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इसे 128जीबी मेमोरी पर 23,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज पर 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ओपो मोबाइल Solid Purple (सॉलिड पर्पल) और Glacier Blue (ग्लेशियर ब्लू) कलर में बिकेगा।
OPPO F29 Pro
- 8GB RAM + 128GB Storage – 27,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB Storage – 29,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB Storage – 31,999 रुपये
ओपो एफ29 प्रो की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़े एफ29 प्रो के 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह ओपो 5जी फोन Marble White (मार्बल व्हाइट) और Granite Black (ग्रेनाइट ब्लैक) कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।














