OPPO F33 और F33 Pro 5G फोन इंडिया में अप्रैल महीने में हो सकते हैं लॉन्च, डिटेल्स आई सामने

ओपो ने पिछले साल सितंबर महीने में अपनी ‘एफ31 सीरीज’ में पेश की थी जिसके तहत OPPO F31, F31 Pro और F31 Pro Plus इंडिया में लॉन्च हुए थे। अब इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन बाजार में आने के लिए तैयार है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये सूचना मिली है कि ओपो कंपनी एफ33 सीरीज लेकर आ रही है। सीरीज में OPPO F33 और OPPO F33 Pro 5G फोन लॉन्च होंगे जो इसी महीने अप्रैल में इंडियन मार्केट में उतार दिए जाएंगे।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये अपकमिंग ओपो मोबाइल्स की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक ओपो कंपनी इस महीने अप्रैल में नई ‘एफ33 सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतार सकती है। सीरीज के तहत OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G फोन लाए जाएंगे। फिलहाल कोई तय लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार अप्रैल के तीसरे सप्ताह में OPPO F33 series इंडिया में लॉन्च जाएगी। यानी 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच नए ओपो फोन अनाउंस हो सकते हैं।
ओपो एफ33 सीरीज मिड बजट सेगमेंट में आएगी। माना जा रहा है कि इन लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस का प्राइस 25 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। बताते चलें कि OPPO F31 5G फोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB storage दी गई थी। वहीं इसी मेमोरी वेरिएंट वाले OPPO F31 Pro को 26,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया गया था।
OPPO F31 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर काम करता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने के बचाने व ठंडा रखने के लिए 5219mm² SuperCool VC सिस्टम लगाया गया है। वहीं स्मूथ गेमिंग परफॉर्मेंस देने के लिए यह ओपो मोबाइल Dual-Engine Fluency सिस्टम से भी लैस है।
यह ओप्पो मोबाइल 7,000mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 10x zoom वाला 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। ओपो एफ31 प्रो 5जी फोन 6.5-इंच फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 360° Armour Body पर बना MIL-STD-810H-2022 सर्टिफाइड फोन है जिसे IP69+IP68+IP66 रेटिंग भी प्राप्त है।
OPPO F31 5G फोन की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 6300 Energy चिपसेट पर काम करता है। इस मोबाइल में भी Trinity Engine लगा है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80वॉट चार्जिंग मिलती है। ओपो एफ31 5जी फोन 6.5 इंच की FHD AMOLED+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर और 16MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है।