OPPO F33 Series भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और IP69K ड्यूरेबिलिटी के साथ एंट्री

भारतीय बाजार में OPPO ने अपनी F33 Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें OPPO F33 Pro 5G और OPPO F33 5G शामिल हैं। जिन्हें कंपनी ने मिड रेंज में बढ़िया डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। दोनों मोबाइल्स में बड़ी बैटरी, समान डिस्प्ले, चिपसेट और ड्यूरेबिलिटी मिल रही है। हालांकि कुछ फीचर्स अलग हैं लेकिन कीमत के हिसाब से ग्राहकों को अलग-अलग ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
OPPO F33 5G के 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये रखी है। इसका 8जीबी+128 जीबी वैरियंट 34,999 और टॉप मॉडल 8जीबी+256 37,999 रुपये का है।
Oppo F33 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस 8GB+128GB RAM और स्टोरेज के लिए है। वहीं, दूसरी ओर इसका टॉप वैरियंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज कीमत 40,999 रुपये का है। यह लाइनअप प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर सेल किया जाएगा।
डिजाइन के मामले में OPPO ने नया लुक दिया है। OPPO F33 Pro 5G में “Misty Forest” थीम के साथ इंडस्ट्री-फर्स्ट Dynamic 3D Depth टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैक पैनल पर लेयर्ड विजुअल इफेक्ट बनता है और लाइट के साथ रंग बदलता नजर आता है। इसके साथ One-Piece Cold Carving बिल्ड का उपयोग हुआ है। जिसमें 40,000 RPM CNC प्रोसेस के जरिए कैमरा मॉड्यूल और बैक पैनल को एक सिंगल यूनिबॉडी डिजाइन में तैयार किया गया है। फोन के बैक पर सर्कुलर कैमरा रिंग्स और रिंग फ्लैश के साथ प्रीमियम लुक मिलता है। यह Misty Forest, Passion Red और Starry Blue कलर्स में आता है। वहीं, OPPO F33 में Pearl White और Forest Green जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें ल्यूमिनस लाइट-प्ले डिजाइन और स्मूद फिनिश देखने को मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz स्मार्ट अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 1.7mm अल्ट्रा-थिन बेजल्स और 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ यह स्क्रीन इमर्सिव एक्सपीरियंस दे सकती है। वहीं, AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन इसे मजबूत भी बनाता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO F33 Series में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और करीब 6.3 लाख AnTuTu स्कोर देने का दावा करता है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 4289mm² सुपरकूल वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा Trinity Engine और 72-मंथ फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के जरिए स्मूद परफॉरमेंस का दावा किया गया है।
91मोबाइल्स की टेस्टिंग में OPPO F33 Pro 5G मजबूत नजर आता है। टेस्टिंग के दौरान फोन ने करीब 6.5 लाख का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। जबकि Geekbench में 784 सिंगल-कोर और 2042 मल्टी-कोर स्कोर देखने को मिला है। 3DMark और PCMark जैसे टेस्ट में भी यह डिवाइस स्टेबल परफॉरमेंस देता है, जहां PCMark में इसे 9,221 स्कोर मिला है। खास बात यह रही कि लंबे बेंचमार्क रन (25–30 मिनट) के दौरान फोन का तापमान सिर्फ मामूली रूप से बढ़ा है। जो इसकी अच्छी थर्मल मैनेजमेंट को दिखाता है। CPU थ्रॉटलिंग भी सिर्फ 9% तक सीमित रही है। जिससे साफ है कि यह डिवाइस लंबे समय तक स्मूद अनुभव दे सकता है। वहीं, AI और स्टोरेज टेस्ट में भी अच्छे रिजल्ट मिले हैं।
OPPO F33 Pro 5G में 50MP अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 100° फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है और इसमें ऑटोफोकस भी मिलता है। खास बात यह है कि जब फ्रेम में दो से ज्यादा लोग होते हैं, तो कैमरा अपने आप 0.6x पर स्विच कर जाता है, जिससे ग्रुप सेल्फी लेना बेहद आसान बन सकता है। इसके साथ AI Portrait Glow, Colourful Front Fill Light और Popout जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेल्फी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। रियर में 50MP मेन कैमरा (OV50D40 सेंसर) और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड OPPO F33 में 16MP फ्रंट कैमरा और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
बैटरी सेगमेंट में यह सीरीज आगे नजर आती है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में यूजर्स को घंटों तक वीडियो कॉल, गेमिंग और स्ट्रीमिंग का बैकअप मिल सकता है। इसके अलावा 10W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में OPPO F33 Series बड़ा अपग्रेड लेकर आई है। दोनों स्मार्टफोंस में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह हाई-प्रेशर वाटर जेट, डस्ट और यहां तक कि 85°C तक के गर्म पानी को भी झेल सकते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री आर्मर बॉडी, एयरोस्पेस-ग्रेड एलॉय और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे और मजबूत बनाते हैं। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड भी दिया गया है, जिससे यूजर्स पानी के अंदर भी फोटो और वीडियो शूट कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स की बात करें तो OPPO F33 Series सीरीज ColorOS 16 पर काम करती है। जिसमें Google Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स वॉयस, टेक्स्ट या इमेज के जरिए कमांड देकर ऐप्स कंट्रोल कर सकते हैं। AI Call Summary, AI Call Translator, AI Eraser 2.0, AI Unblur और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स इसे स्मार्ट और प्रोडक्टिव बनाते हैं। इसके अलावा O-Lock सिक्योरिटी फीचर, 5G++ कनेक्टिविटी (Jio सर्टिफाइड) और O+ Connect जैसे टूल्स भी शामिल हैं।