
ओपो एफ33 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है और अब सेल के लिए तैयार है। इस सीरीज में कंपनी दो मोबाइल फोन OPPO F33 और OPPO F33 Pro लेकर आई है जो अब ब्रिकी के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। इन स्मार्टफोंस के बाजार में आने से पहले 91मोबाइल्स ने ओपो इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस Goldee Patnaik से बातचीत की और कुछ जरूरी पहलुओं को समझा। इस इंटरव्यू में गोल्डी पटनायक ने OPPO F series के 10 साल के सफर और यूजर्स की बदलती जरूरतों के साथ ही एफ33 और एफ33 प्रो में दी गई अपग्रेड्स पर विस्तार से जानकारी दी।
10 साल में कैसे बदली OPPO F series
गोल्डी पटनायक के अनुसार ओपो एफ सीरीज भारत में मिड-रेंज सेगमेंट की सबसे कंसिस्टेंट और पॉपुलर मोबाइल सीरीज में से एक रही है, जो समय के साथ बदलती यूजर्स की जरूरतों के अनुसार ही विकसित होती रही है। शुरुआत में यह सेल्फी-सेंट्रिक थी लेकिन अब ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस, AI और डिजाइन जैसे चार प्रमुख पिलर्स पर आधारित है। वहीं सीरीज की कैमरा इनोवेशन अभी भी इसकी पहचान बनी हुई है।
Counterpoint Research का हवाला देते पटनायक ने कहा कि भारत में डिवाइस ड्यूरेबिलिटी फोन परचेज का एक अहम प्वाइंट बन चुकी है। OPPO F27 Pro+ 5G में पहली बार IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई थी और F29 को भारत में ही SGS द्वारा टेस्ट किया गया थी। OPPO F31 में जहां कंपनी ड्यूरेबिलिटी, परफॉर्मेंस और AI को एक साथ लेकर आई, वहीं लेटेस्ट F33 सीरीज इस पूरी जर्नी का अगला स्टेप है। नए सीरीज के नए ओपो मोबाइल्स सेल्फी कैमरा फोकस फिर से मजबूत हुआ है और पहले से ज्यादा एडवांस लेवल पर पहुंचा है।

OPPO F33 और F33 Pro: क्या है अंतर
एफ33 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन एक मजबूत बेस पर बने हैं, जिसमें प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6360-MAX प्लेटफॉर्म शामिल है। पटनायक के दोनों के डिफरेंस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि F33 और F33 Pro के बीच मुख्य अंतर सेल्फी कैमरा का है। एफ33 प्रो को कंपनी 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा के साथ लेकर आई है जिसमें 100° फील्ड ऑफ व्यू मिलती है। यह खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और ग्रुप फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं एफ33 एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर 5जी फोन है जो डेली यूज और स्टेबल परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देता है।
कैमरा और AI: कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाने पर फोकस
कैमरा के बारे में बात करते हुए गोल्डी पटनायक ने कहा कि ओपो एफ सीरीज ने भारत में सेल्फी कल्चर को शेप देने में अहम भूमिका निभाई है। एफ33 सीरीज, खासकर F33 Pro इसी विरासत को आगे बढ़ाती है। गोल्डी के मुताबिक फोन में दिया गया 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा आज के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। वहीं फोन में मौजूद ऑटो-स्विचिंग फीचर के जरिए मोबाइल खुद ही तय करता है कि कब नॉर्मल और कब वाइड फ्रेम इस्तेमाल करना है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स पर पटनायक का कहना है कि AI Editor 2.0 में AI Portrait Glow, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Reflection Remover जैसे टूल्स दिए गए हैं, जो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। इनेके अलावा Popout, Dual-View Video और IP69K के कारण अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसे फीचर्स भी यूजर्स को नए क्रिएटिव ऑप्शन देते हैं।

AI अब सिर्फ प्रीमियम तक सीमित नहीं
AI को लेकर गोल्डी पटनायक का कहना है कि ओपो अब एआई को सिर्फ प्रीमियम डिवाइस तक सीमित नहीं रखना चाहती है। मिड बजट वाली एफ33 सीरीज में भी वही गहराई वाले AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। AI Call Assistant, AI Call Translator, AI VoiceScribe और AI Ultra-Clear Documents जैसे फीचर्स रोजमर्रा के काम को आसान बनाते हैं।
Google Gemini इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स वॉइस या टेक्स्ट से डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि Circle to Search फीचर तुरंत सर्च और ट्रांसलेशन की सुविधा देता है। गोल्डी ने AI LinkBoost 3.0 फीचर को जोर देते हुए कहा कि यह तकनीक मोबाइल यूजर्स को कमजोर नेटवर्क में भी बेहतर कनेक्टिविटी देने की क्षमता रखती है।
ड्यूरेबिलिटी: भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन
ड्यूरेबिलिटी पर जोर देते हुए Goldee Patnaik ने कहा कि नया फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर एक बड़ा डिसीजन मेकिंग फैक्टर बन चुका है। Counterpoint के आंकड़ों का हवाला देते हुए पटनायक ने बताया कि बीते समय में 67% यूजर्स को ड्रॉप या पानी के कारण फोन रिपेयर कराना पड़ा है। वहीं 78% मोबाइल यूजर पानी के पास अपना डिवाइस यूज करने से बचते हैं।
गोल्डी पटनायक के अनुसार OPPO के 86% यूजर्स पहले से ही ड्यूरेबिलिटी को लेकर ब्रांड को पॉजिटिव रेटिंग दे चुके हैं और इसीलिए कंपनी इस क्षेत्र में और बेहतर होने के लिए पर लगातार काम कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए OPPO F33 सीरीज में IP69K रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग और 360° आर्मर बॉडी दी गई है।
पटनायक ने यह भी बताया कि कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी को सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि सिक्योरिटी को भी इसमें शामिल किया है। OPPO O-Lock फीचर के जरिए यूजर्स अपने खोए हुए फोन को दूर से ही सुरक्षित कर सकते हैं और इससे अनऑथराइज्ड एक्सेस रोका जा सकता है। इससे डिवाइस को एक एक्स्ट्रा सेफ्टी की लेयर मिलती है।
बैटरी और परफॉर्मेंस: लंबी बैटरी और स्टेबल एक्सपीरियंस
बैटरी और परफॉर्मेंस पर बात करते हुए गोल्डी पटनायक ने कहा कि आज के यूजर्स लंबा बैटरी बैकअप और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं। OPPO F33 सीरीज़ में 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन बैटरी को 1,800 चार्ज साइकल और 72 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ डिजाइन किया गया है।
वहीं फोन में मौजूद बायपास चार्जिंग फीचर गेमिंग के दौरान हीट कम करता है और बैटरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखता है। MediaTek Dimensity 6360-MAX प्रोसेसर और वेपर कूलिंग सिस्टम के साथ ये नए ओपो फोन लंबे समय तक स्टेबल और स्मूथ परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
ओपो एफ33 सीरीज की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो OPPO F33 Pro 5G फोन का प्राइस 37,999 रुपये है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। एफ33 प्रो स्मार्टफोन की सेल 23 अप्रैल से शुरू हो रही है।
OPPO F33 5G फोन कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 31,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 34,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल 26 अप्रैल से शुरू होगी। ऑफर्स के तहत दोनों लेटेस्ट ओपो स्मार्टफोंस पर 10% तक का बैंक कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों की फ्री प्रोटेक्शन भी मिलेगी।




















