
ओपो बेहद जल्द भारत में अपनी ‘एफ’ सीरीज की नई जेनरेशन लेकर आने वाली है। ब्रांड की ओर से बीते दिनों ही टीज़ कर दिया गया था कि OPPO F35 Series इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। वहीं आज नई मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही ओपो स्मार्टफोन सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल्स के नाम, फोटो और कलर वेरिएंट्स की जानकारी सामने आ गई है। OPPO F35 और OPPO F35 Pro के लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है।
OPPO F35 Series का डिजाइन
ओपो एफ35 सीरीज की फोटोज़ टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना द्वारा शेयर की गई है। रिपोर्ट में OPPO F35 और OPPO F35 Pro का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे स्मार्टफोंस के डिजाइन का खुलासा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार ओपो एफ35 5जी फोन Pink, Silver और Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं ओपो एफ35 प्रो 5जी को Brown, Orange और Light Blue कलर शेड्स में लाया जाएगा।

सामने आई फोटोज़ से पता चला है कि ओपो एफ35 5जी फोन को कंपनी हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल पर लेकर आ रही है। गौरतलब है कि फिलहाल मार्केट में कोई भी ओपो मोबाइल ऐसे डिजाइन के साथ उपलब्ध नहीं है। OPPO F35 के रियर कैमरा की लुक कुछ हद तक vivo S2 और realme 16 स्मार्टफोन से मेल खाती नजर आ रही है। ओपो के फोन में दो बैक कैमरा सेंसर लगाए गए हैं।

OPPO F35 Pro को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लेकर आ रही है। फोन का कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल से थोड़ा उभरा हुआ है। इसमें दो कैमरा लेंस जहां वर्टिकली प्लेस्ड हैं वहीं थर्ड लेंस और फ्लैश इनके साइड में लगाई गई है। फोन के ब्लू कलर वेरिएंट में ‘वेव’ पैटर्न बनाया गया है। वहीं मोबाइल के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आ रहे हैं।
OPPO F35 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
कंफर्म तो नहीं है लेकिन चर्चा है कि ओपो एफ35 प्रो 10000mAh बैटरी वाला फोन बनकर आ सकता है। इंडिया में अभी तक कोई भी ओप्पो मोबाइल इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं डिवाइस को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और reverse चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। इसी तरह OPPO F35 5G फोन को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।
प्रोसेसिंग के लिए ओपो एफ35 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 4 सीरीज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी इन दोनों मोबाइल्स के लिए 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
OPPO F35 Pro 5G को 6.78-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल सकती है। वहीं OPPO F35 5G स्मार्टफोन को 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बने फोन बताए गए हैं जिन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।










