8जीबी रैम वाले फोन की तैयारी कर रहा है ओपो

Join Us icon

अपने हाईएंड डिवाईस ओपो फाइंड 7 के जरिये इंटरनेशनल स्मार्टफोन बाज़ार में नाम कमाने वाली कंपनी ओपो अपनल फाइंड सीरीज़ के तहत एक और नया डिवाईस जोड़ सकती है। फाइंड 7 की लॉन्चिंग के दो साल बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ओपो साल 2017 के शुरूआती छह महीनों में अपना नया हाईएंड डिवाईस फाइंड 9 पेश कर सकती है।

oppo-find-9 91Mobiles

गिज़मोचाईना पर छपी खबर के अनुसार कंपनी के किसी चीनी सूत्र ने इस बाद की ओर ईशारा किया है कि ओपो अपनी फ्लैगशिप में इसी साल फाइंड 9 मोबाईल मार्केट में उतार सकती है। सूत्र के अनुसार कंपनी अपनी फाइंड सीरीज़ पर लगातार कार्य कर रही है तथा साल की पहले 6 महीनों में पॉवरफुल फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस एक दमदार डिवाईस पेश कर सकती है।

अगले महीने लॉन्च होगा सैमसंग का नया टैब, जानें कैसा होगा यह डिवाइस

सामने आई खबर के मुताबिक ओपो अपने नये डिवाईस फाइंड 9 को 5.5 इंच की डुअल ऐज एमोलेड डिसप्ले पर पेश कर सकती है। यह स्मार्टफोन रैम और स्टोरेज के लिहाज से दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें एक वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी तथा दूसरे वेरिएंट को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किए जाने की उम्मीद है।

oppo-find-9-2 91Mobiles

कहा जा रहा है कि फाइंड 9 एआई सिस्टम फाइंड ओएस से लैस हो सकता है ​तथा स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर आधारित हो सकता है।