OPPO Find N5/OnePlus Open 2 इस डेट को हो सकता है लॉन्च, देखें पहले के मॉडल से होगा कितना पतला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/oppo-find-n5-launch-date-hinted.jpg
Highlights

OPPO Find N5 के इस महीने चीन में लॉन्च होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, लॉन्च डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन कंपनी के Find सीरीज के हेड, Zhou Yibao ने आज वीबो पर शेयर किया है कि आगामी डिवाइस दो हफ्तों में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इसके साथ OPPO ने Find N3 और Find N5 की तुलना की है, जिससे दोनों फोंस का अंतर सामने आया है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

OPPO Find N5 लॉन्च डेट (संभावित)

नई जानकारी के अलावा, ओप्पो फाइंड एन5 को पहले ही स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर वाला पहला फोल्डेबल होने की पुष्टि हो चुकी है। यह IPX9 सर्टिफिकेशन और अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड के साथ 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय हिंज से लैस होगा। डिवाइस में 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी होगी। ओप्पो चीन में फोल्डेबल फोन के साथ वॉच X2 भी लॉन्च कर रहा है। फाइंड एन5 ग्लोबल बाजारों में OnePlus Open 2 के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि इसका लॉन्च टाइमलाइन अभी स्पष्ट नहीं है। इसके पूर्व मॉडल यानी वनप्लस ओपन की घोषणा 2023 में 1,39,999 रुपये की कीमत पर की गई थी।