Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 16GB RAM के साथ Oppo Find N6 गीकबेंच पर लिस्ट, जानें डिटेल्स

Oppo आने वाले महीनों में अपने अपकमिंग फोल्डेबल Oppo Find N6 को लेकर आ सकता है। हालांकि ब्रांड ने कोई ऐलान नहीं किया है। इसी बीच यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन गीकबेंच लिस्टिंग में नजर आया है, जहां इसके Snapdragon चिपसेट और परफॉरमेंस स्कोर की जानकारी सामने आ गई है। आइए, आगे अपकमिंग मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार आगामी Oppo Find N6 में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह चिप का 7-कोर वर्जन है, जबकि आमतौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 को 8-कोर सेटअप के साथ देखा गया है। इस कॉन्फिगरेशन में दो प्राइम कोर 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलते हैं, जबकि पांच परफॉरमेंस कोर 3.63GHz पर काम करते हैं। यानी स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में इसमें एक परफॉरमेंस कोर कम है।
ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU का पता चला है। बेंचमार्क लिस्टिंग में OpenCL स्कोर 24,103 दर्ज किया गया है। वहीं, CPU परफॉरमेंस की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,524 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,090 का स्कोर हासिल किया है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में बढ़िया विकल्प बना सकता है।
लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हुई है कि Oppo Find N6 Android 16 पर रन कर सकता है। इसमें 16GB रैम दी जा सकती है। फोल्डेबल डिवाइस होने के कारण इसके अंदरूनी डिजाइन में स्पेस मैनेजमेंट, हीट कंट्रोल और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसी चुनौतियां रहती हैं। ऐसे में 7-कोर वर्जन का इस्तेमाल संभवतः बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और स्थिर परफॉरमेंस के लिए हो सकता है।
Qualcomm ने अब तक आधिकारिक तौर पर 7-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 वैरियंट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले मॉडल Find N5 में भी 7-कोर Snapdragon 8 Elite चिप का इस्तेमाल देखा गया था। इसलिए यही पैटर्न आगामी डिवाइस में भी उपयोग हो सकता है।
पूर्व लीक में सामने आया है कि OPPO Find N6 17 मार्च को चीन में लॉन्च हो सकता है। इसमें 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। इस पर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, फोन को फोल्ड करने के बाद जो कवर डिस्प्ले सामने आएगी उसका साइज 6.62-इंच हो सकता है। यह भी OLED स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एन6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल लेंस लगाया जा सकता है। वहीं, Find N6 की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मिल सकता है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find N6 को 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। यह डुअल-सेल बैटरी बताई जा रही है जिसके चलते फोन का डिजाइन भी काफी स्लीम रखा जा सकता है। इसे चार्ज करने के लिए फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। लीक की मानें तो फोन डेडिकेटेड Plus Key के साथ आ सकता है।
यदि आप भी आने वाले दिनों में नया फोल्ड फोन लेना चाहते हैं और चीन में हैं तो OPPO Find N6 का वेट कर सकते हैं। हम आगे भी कोई अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।