Oppo Find N7 फोल्डेबल स्मार्टफोन का लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/OPPO-Find-N5.jpg

Oppo इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी लग रहा है। जहां Oppo Find N6 इसी महीने चीन में लॉन्च हो सकता है। इसके अपग्रेड को लेकर SmartPrix ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में Oppo Find N7 का लॉन्च टाइमलाइन, डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Oppo एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो डिजाइन के मामले में Find N6 से अलग हो सकता है। यह भी कहा गया है कि आगामी फोन Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को टक्कर दे सकता है। जिसे इस साल के अंत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि Find N6 जहां बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है, वहीं, Find N7 में Oppo ज्यादा चौड़ा फॉर्म फैक्टर प्रदान कर सकता है।

Oppo Find N7 को Find N6 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश किया जा सकता है। आगामी 2026 के सितंबर को इसके संभावित लॉन्च विंडो के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, Oppo ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।

डिजाइन की बात करें तो Oppo Find N7 को फोल्ड करने पर यह पासपोर्ट जैसा दिखाई दे सकता है, जबकि अनफोल्ड होने पर यह एक टैबलेट-लाइक डिस्प्ले के साथ लैंडस्केप ओरिएंटेशन ऑफर कर सकता है। इससे ग्राहकों को मौजूदा हॉरिजॉन्टल फोल्डेबल फोंस के मुकाबले ज्यादा चौड़ा और बेहतर व्यूइंग एरिया दिया जा सकता है। जो प्रोडक्टिविटी और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बना सकता है।

आगामी Oppo Find N7 और Find N6 के कुछ फीचर्स एक जैसे भी हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वही कैमरा और बैटरी सेटअप दिया जा सकता है। खूबियों की बात करें तो फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। बैटरी के तौर पर इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

यदि Oppo Find N6 की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह फोल्डेबल फोन 8.12-इंच के इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.62-इंच के कवर स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिस्प्ले पर 20MP कैमरे मिलने की उम्मीद है। वजन की बात करें तो Find N6 करीब 225 ग्राम का हो सकता है। इसे चीन में Titanium, Deep Black और Golden Orange जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।

यदि Oppo Find N7 वाकई चौड़े फॉर्म फैक्टर और फ्लैगशिप कैमरा-बैटरी कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च होता है, तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अनोखा विकल्प बन सकता है। हम आगे भी इसके अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।