
Oppo Find X10 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Zhuo Shijie सोशल मीडिया पर लगातार अपकमिंग Find X10 सीरीज के फीचर्स की जानकारी शेयर कर रहे हैं। वहीं, अब उनके लेटेस्ट Weibo पोस्ट में स्टैंडर्ड Oppo Find X10 के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी अहम डिटेल बताई गई है। फोन की बड़ी खूबी इसके रियर कैमरा सेटअप में देखने को मिलेगी। क्योंकि यह दो 200MP कैमरे से लैस होगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Find X10 कैमरा डिटेल्स
Oppo Find X10 के रियर पैनल पर दो 200MP कैमरे दिए जाएंगे। कंपनी के अनुसार, यह पहली बार होगा जब Find सीरीज के किसी बेस मॉडल में इस तरह का डुअल 200MP कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी 200MP कैमरे के साथ बड़ा इमेज सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा f/1.6 अपर्चर और CIPA 6.0 इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। इसका फायदा कम रोशनी में फोटो लेने और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथ हिलने से होने वाले ब्लर को कम करने में मिल सकता है।
Oppo Find X10 फोन में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। इसमें f/2.6 अपर्चर और CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन मिलेगा। Oppo का दावा है कि इस सेटअप के साथ Find X10 किसी भी पूर्व के बेस मॉडल की तुलना में बेस्ट साबित होगा।
Oppo Find X10 में Oppo का Hasselblad अल्ट्रा क्लियर ओरिजिनल कैमरा सेटअप भी मिलेगा। इसके साथ दूसरी जनरेशन का Danxia कलर रेस्टोरेशन लेंस दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह कैमरा सिस्टम 15EV डायनेमिक रेंज सपोर्ट करेगा और फोटो, लाइव फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग में लाइट सेंसिंग एफिशिएंसी को 43 प्रतिशत तक बेहतर करेगा।
फोटो में स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल रखने और लाइटिंग को एक जैसा बनाए रखने के लिए Oppo अपने LUMO नेटिव लाइट एंड शैडो इंजन का उपयोग करेगा। यह कैमरा प्रोसेसिंग के दौरान शैडो डिटेल को ज्यादा बेहतर तरीके से बनाए रखने में मदद करेगा।
Oppo Find X10 डिस्प्ले डिटेल्स
Oppo Find X10 में डिस्प्ले के चारों तरफ 0.99mm के सिमेट्रिकल बेजल मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, यह Find सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें चारों तरफ के बेजल 1mm से भी कम होंगे। Oppo ने इसके लिए एडवांस चिप-लेवल पैकेजिंग तकनीक उपयोग की है। इससे फोन के फ्रंट पर स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होगा और यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन एरिया मिल सकेगा।
Oppo Find X10 बैटरी डिटेल्स
पावर बैकअप के लिए Oppo Find X10 में 8,000mAh की Glacier बैटरी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी रोजा के उपयोग के हिसाब से पांच साल तक चलने के लिए रेटेड है। हालांकि, रियल बैटरी बैकअप यूजर्स के उपयोग, नेटवर्क और दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करेगा।
Find X10 सीरीज में होंगे ये मॉडल
Oppo Find X10 सीरीज में स्टैंडर्ड Find X10 और Find X10 Pro Max के अलावा Find X10E भी शामिल होगा। हालांकि, X10E के स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। यह फोंस इसी महीने पहले चीन में आएंगे। जिसके बाद ग्लोबली एंट्री हो सकती है। हम फोंस की लॉन्च डेट आती ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।














