Oppo Find X10 के फीचर्स लीक, मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 165Hz LTPO डिस्प्ले

Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें Oppo Find X10, Oppo Find X10 Pro, Oppo Find X10s Pro, Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 Ultra जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले Find X10 को लेकर लीक सामने आया है। जिसमें अहम स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर बताया है कि एक नया 3nm MediaTek Dimensity चिपसेट वाला स्मार्टफोन फिलहाल टेस्टिंग में है। हालांकि उन्होंने फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन पूर्व लीक्स के आधार पर इसे Oppo Find X10 माना जा रहा है।
लीक के अनुसार Oppo Find X10 में 6.59 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 165Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है। जो मौजूदा Oppo Find X9 में मिलने वाले 120Hz से ज्यादा है। ऐसे में नया मॉडल गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। Oppo Find X10 फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। जबकि Find X9 में 7,025mAh की बैटरी दी गई थी।
प्रोसेसर की बात करें तो Oppo Find X10 फोन में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 Plus चिपसेट मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ पुराने लीक्स में पूरी Find X10 सीरीज के लिए आगामी Dimensity 9600 चिपसेट का भी जिक्र किया गया था।
कैमरा सेक्शन में भी कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Find X10 में Samsung का नया 200MP HPC प्राइमरी सेंसर लगाया जा सकता है। जिसका सेंसर साइज 1/1.3-इंच हो सकता है। वहीं, दूसरे प्रोटोटाइप में 1/1.4-इंच सेंसर होने की भी बात सामने आई है। इसके साथ फोन में 64MP पेरिस्कोप कैमरा या फिर एडवांस 200MP पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। पूर्व मॉडल की बात करें तो Oppo Find X9 में 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
लीक में यह भी सामने आया है कि आगामी Oppo Find X10 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, कस्टमाइजेबल AI बटन और फुल-लेवल वाटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स से लगता है कि Oppo इस बार बैटरी, कैमरा और परफॉरमेंस में बड़ा अपग्रेड दे सकता है। यदि आप कुछ महीनों बाद फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।