OPPO Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन लीक

Join Us icon

OPPO अपनी नई Find X10 सीरीज को लेकर लगातार जानकारी शेयर कर रहा है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Find X10 सीरीज सितंबर में पेश की जाएगी। हालांकि इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इसी बीच नए लीक में सीरीज के मॉडल और Find X10 सीरीज के संभावित फीचर्स की जानकारी शेयर की गई है। साथ ही इंडिया लॉन्च को लेकर भी जानकारी सोशल मीडिया पर टिपस्टर ने दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Find X10 सीरीज डिटेल्स संभावित

OPPO पिछले कुछ सालों से आमतौर पर Find X और Find X Pro मॉडल को अक्टूबर के आसपास पेश करती आई है। जबकि Ultra मॉडल अगले साल की पहली छमाही में आता है। जबकि इस बार कंपनी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है।

टिप्सटर Smart Pikachu के अनुसार, सितंबर में OPPO Find X10E, Find X10 और Find X10 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। वहीं, Find X10 Ultra को अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

टिप्सटर Yogesh Brar के अनुसार, Find X10 सीरीज अक्टूबर में ग्लोबल बाजारों में आ सकती है और भारत में लॉन्च अक्टूबर के अंत तक हो सकता है। उनके अनुसार ग्लोबल बाजार में Find X10 और Find X10 Pro Max आएंगे। जबकि Find X10 Pro केवल चीन तक सीमित रह सकता है।

Oppo Find X10 स्पेसिफिकेशंस लीक

टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, OPPO Find X10 में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। टिप्सटर का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का इकलौता फोन हो सकता है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी। पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

कैमरा भी Oppo Find X10 की सबसे बड़ी खूबी हो सकता है। लीक के अनुसार फोन में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरा टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। साथ में मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस भी मिलने की बात कही गई है। एक अन्य लीक के मुताबिक फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है।

पहले सामने आई जानकारी के अनुसार OPPO Find X10 में 6.59 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में MediaTek का Dimensity 9500 सीरीज का चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी से बचाव के लिए बेहतर सुरक्षा और AI बटन मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

Find X10 Pro Max फीचर्स लीक

Yogesh Brar के अनुसार, Find X10 Pro Max ग्लोबल बाजार में पेश किया जा सकता है। इस मॉडल में तीन 200MP कैमरे और 8,000mAh की बैटरी मिलने का दावा किया गया है। फोन में Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिए जाने की बात भी कही गई है। लीक के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro Max की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, यह कीमत अभी आधिकारिक नहीं है।

OPPO ने फिलहाल केवल इतनी पुष्टि की है कि Find X10 सीरीज चीन में सितंबर में पेश होगी। भारत और ग्लोबल बाजार में लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। हालांकि लीक के अनुसार ग्लोबल और भारत में लॉन्च अक्टूबर के अंत तक हो सकता है।

यदि आप आगामी फ्लैगशिप OPPO Find X10 सीरीज लेना चाहते हैं तो कुछ हफ्तों का वेट करना होगा। यह प्रीमियम रेंज में शानदार विकल्प साबित होंगे। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here