200MP डुअल कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OPPO Find X10, डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-find-x9-5g.jpg

OPPO Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस लाइनअप में पहले से Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro मौजूद हैं। इसी बीच इसके अगली जनरेशन OPPO Find X10 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आने लगी हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी इस बार Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max जैसे तीन मॉडल लॉन्च कर सकती है, जिनमें से बेस मॉडल भी काफी दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी Find X10 सीरीज की डिटेल्स शेयर की हैं। लीक के अनुसार OPPO Find X10 में 6.59-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। यह डिस्प्ले क्वालिटी और कलर आउटपुट के मामले में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने वाला हो सकता है।

सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा सेगमेंट में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Find X10 सीरीज में डुअल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। नए लीक में कहा गया है कि बेस मॉडल में भी यह फीचर मिल सकता है। इसमें एक 200MP प्राइमरी सेंसर और दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जो 1/1.3-इंच बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

बैटरी के मामले में भी कंपनी बड़ा बदलाव कर सकती है। OPPO Find X10 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो इसके पिछले मॉडल OPPO Find X9 की 7,025mAh बैटरी से करीब 1,000mAh ज्यादा होगी। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Find X10 बेस मॉडल में Dimensity 9500 Plus प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होने की बात कही जा रही है। वहीं, Pro और Pro Max वेरिएंट्स में और भी एडवांस 2nm आधारित Dimensity 9600 series चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो फ्लैगशिप लेवल अनुभव दे सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोंस में LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज हो सकता है। हालांकि यह फास्ट होगा लेकिन नए हार्डवेयर को इस सीरीज में शामिल करना चैलेंज हो सकता है, क्योंकि इनकी कीमत काफी ज्यादा है और यह लगभग एक चिपसेट जितनी महंगी हो सकती है। तुलना के तौर पर OPPO Find X9 series में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का उपयोग हुआ है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो पिछले साल कंपनी ने Find X9 सीरीज को अक्टूबर में चीन में पेश किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि OPPO Find X10 सीरीज भी इसी साल अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकती है। आखिर में बताते चलें कि फिलहाल ये सभी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है, इसलिए असल स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लॉन्च के समय बदल भी सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।