Dimensity के दमदार चिपसेट के साथ आ सकते हैं Oppo Find X10, X10 Pro और X10 Pro Max, लीक में सामने आई डिटेल्स

Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं। इसी बीच टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग एक्स10 सीरीज की जानकारी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट पर शेयर की है। बताया गया है कि Dimensity 9500 Plus चिप को बंद नहीं किया जाएगा। यह प्रोसेसर नए आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलेगा। इस नए अपडेट को ओप्पो की अपकमिंग Find X10 सीरीज की जानकारी माना जा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक जानकारी के अनुसार, अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप के बेस, Pro और Pro Max मॉडल्स को अलग-अलग MediaTek प्रोसेसर के साथ टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी टिप्स्टर ने शेयर किया है कि OPPO Find X10 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते है। जिसमें OPPO Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि लेटेस्ट लीक इन्हीं Find X10 मोबाइल्स के लिए है।
बताया गया है कि OPPO Find X10 को Dimensity 9500 Plus चिपसेट के साथ टेस्ट किया जा रहा है। जो कि 3nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है। वहीं, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max मॉडल्स को इससे भी ज्यादा एडवांस 2nm आधारित Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो ग्राहकों को OPPO के आगामी फोंस में परफॉरमेंस अपग्रेड मिल सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि OPPO Find X10 सीरीज को चीन में अक्टूबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसके कुछ महीनों बाद कंपनी Oppo Find X10 Ultra मॉडल भी पेश कर सकती है। जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
OPPO पहले भी अपने Ultra मॉडल्स में Qualcomm के टॉप-एंड Snapdragon प्रोसेसर का इस्तेमाल करता रहा है इसी पैटर्न को फॉलो करते हुए आगे भी यही जारी रह सकता है।
फिलहाल OPPO का फोकस अपने नजदीकी लॉन्च इवेंट्स पर नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मार्च महीने में चीन में Oppo Find X9 Ultra, Find X9s Pro और Find N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें से Find X9 Ultra और Find N6 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। वहीं, Find X9s Pro को Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
बता दें कि यह जानकारी लीक पर आधारित है इसलिए असल ऐलान के लिए इंतजार करना होगा। हमें आने वाले हफ्तों में OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से जुड़ी और जानकारी भी मिलेंगी। वहीं, अभी सीरीज आने में लंबा समय है इसलिए आप लेटेस्ट Oppo Find X9 सीरीज मॉडल्स भी खरीद सकते हैं। हम आगे कोई जानकारी आते ही नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।