
OPPO ने मार्च महीने में इंटनेशनल मार्केट में अपनी ‘फाइंड एक्स2 सीरीज़’ को पेश करते हुए दो नए स्मार्टफोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही फोन हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस थे जिन्हें फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया था। वहीं अब खबर सामने आई है कि ओपो ने इस सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओपो की ओर से Find X2 Neo को भी टेक मंच पर पेश कर दिया गया है।
OPPO Find X2 Neo को जर्मनी में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फाइंड एक्स2 नियो को भी सीरीज़ के मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह होल फोन के फ्रंट में उपरी बाईं ओर स्थित है। फोन की स्क्रीन बेजल लेस है जो दोनों साईड से बैक पैनल की ओर कर्व्ड है। वहीं, फोन की स्क्रीन के बायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है और दायें एज पर पावर बटन। फोन के पिछले हिस्से पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ वर्टिकली स्थित है। वहीं, डुअल टोन फ्लैश कैमरा लेंस के बगल में स्थित है।
OPPO Find X2 Neo
ओपो फाइंड एक्स2 नियो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी + ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। डिसप्ले की दोनों साईड बैक पैनल की ओर पीछे मुड़ी हुई है तथा स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर पंच-होल मौजूद है।

Find X2 Neo एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी से लैस है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 620 जीपीयू सपोर्ट करता है। जर्मनी में इस फोन को 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम
फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X2 Neo क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, एफ/2.2 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/2.4 अर्पचर वाला 2 मेगापिक्सल का बोका सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 नियो में एफ/2.4 अर्पचर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट पंच-होल कैमरा दिया गया है।
OPPO Find X2 Neo डुअल सिम फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फाइंड एक्स2 नियो में VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,025 एमएएच की बैटरी दी गई है। OPPO Find X2 Neo को जर्मनी में Moonlight Black और Starry Blue कलर में लॉन्च किया गया है। ओपो ने फाइंड एक्स2 नियो को जर्मनी में 699 यूरो में लॉन्च किया है और कीमत इंडियन करंसी अनुसार 57,000 रुपये के करीब है।





















