Oppo Find X2 Neo का डिजाइन हुआ लीक, पंच होल और क्वाड कैमरा के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

OPPO ने इसी महीने की शुरूआत में अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए दो नए फोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए था। इसके अलावा कुछ दिने पहले इस सीरीज में एक नए फोन Find X2 Lite के बार में जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इसी सीरीज के एक और नए फोन Find X2 Neo के रेंडर्स सामने आए हैं।

दरअसल, इन रेंडर्स को टेक वेबसाइट प्राइस बाबा पर देखा गया है। PriceBaba पर ओप्पो फाइंड एक्स 2 नियो रेंडर को जाने माने टिपस्टर ईशान अग्रवाल द्वारा शेयर किया गया है। रेंडर में फोन के डिजाइन की जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO Find X2 Lite की फोटो आई सामने, क्वॉड कैमरे का हुआ खुलासा

रिपोर्ट में सामने आया है कि Oppo Find X2 Neo का डिजाइन Oppo Reno 3 Pro 5G की तरह होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Oppo Find X2 Neo को ग्लोबली Oppo Find X2 Lite के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी हाल ही में सामने आई थी।

अगर बात करें Oppo Find X2 Neo के डिजाइन की तो फोन के फ्रंट में लेफ्ट साइड पर पंच हो दिया गया है। साथ ही फोन के किनारे पर पतले बेज़ल्स मौजूद है। वहीं, फोन की स्क्रीन के बायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है और दायें एज पर पावर बटन। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ वर्टिकली स्थित है। वहीं, डुअल टोन फ्लैश कैमरा लेंस के बगल में स्थित है।

डिजाइन के अलावा रिपोर्ट में फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में जल्द ही फोन से जुड़ी ओर जानकारी सामने आएगी। इसे भी पढ़ें: OPPO का खुलासा अगले महीने लॉन्च होगा Reno Ace 2, फोन में मिलेगी 65वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

OPPO Find X2 Pro

फाइंड एक्स 2 प्रो की बात करें तो को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड 3168 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी क्यूएचडी+ एमोलेड डिसले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है जो NSA/SA Dual Mode 5G से लैस है। इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट के साथ ही यह फोन 65W SuperVOOC 2.0 Flash Charge तकनीक वाली 4,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Find X2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का ही Sony IMX586 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/3.0 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 प्रो में एफ/2.4 अर्पचर वाला 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here