OPPO के 5G फोन Find X2 और Find X2 Pro हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, Samsung-OnePlus से होगी टक्कर

Join Us icon

OPPO ने मार्च महीने में ग्लोबल टेक मंच पर अपनी ‘फाइंड एक्स’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये दोनों ही डिवाईस फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारे गए थे जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एंट्री होने के साथ ही सवाल उठ रहे थे कि ये फोन इंडियन मार्केट में कब दस्तक देंगे। वहीं अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। ओपो की ओर से OPPO Find X2 सीरीज़ को भारत में टीज़ कर दिया गया है और अब सीरीज़ के दोनों फोन बेहद जल्द बाजार में बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएंगे।

दरअसल OPPO Find X2 सीरीज़ को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर प्रदर्शित किया गया है। अमेज़न पर ‘ओपो फाइंड एक्स2’ सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है। कंपनी ने हालांकि सीरीज़ की लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की है लेकिन ‘नोटिफाई मी‘ आप्शन को पेश कर दिया है। इसके अलावा ओपो इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडल से भी ‘कमिंग सून‘ टीज़ कर दिया है। अमेज़न के प्रोडक्ट पेज पर Oppo Find X2 और Find X2 Pro की फोटो के साथ साथ फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी दिखाई गई है। ये दोनों ही फोन अभी भारतीय बाजार में लॉन्च होने को तैयार है, बस Oppo द्वारा लॉन्च डेट घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

OPPO Find X2

ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.7-इंच की एमोलेड डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला गालस 6 वाला पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 के साथ इस फोन में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, इसकी स्टोरेज को अलग से बढ़ाया नहीं जा सकेगा। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए सुपर फास्ट 65 वॉट चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करने वाली 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी शामिल है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 4 की लाइव इमेज हुई लीक, क्वाड कैमरा, 5G सपोर्ट और इस खास डिजाइन के साथ होगा लॉन्च

अगर बात करें कैमरा की तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। बैक में मौजूद कैमरा सिस्टम में एक 48MP वाइड एंगल कैमरा सोनी IMX586 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, अल्ट्रा नाइट मोड 3.0 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सोनि IMX708 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा फोन में 13MP का टेलीफोटो कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा है।

OPPO Find X2 Pro

फाइंड एक्स 2 प्रो की बात करें तो को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड 3168 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी क्यूएचडी+ एमोलेड डिसले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 पर रन करता है जो NSA/SA Dual Mode 5G से लैस है।  इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट के साथ ही यह फोन 65W SuperVOOC 2.0 Flash Charge तकनीक वाली 4,260एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

OPPO Find X2 series coming soon in india amazon notify me product page live launch

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Find X2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता हैं। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX689 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अर्पचर वाला 48 मेगापिक्सल का ही Sony IMX586 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/3.0 अर्पचर वाला 13 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो फाइंड एक्स2 प्रो में एफ/2.4 अर्पचर वाला 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेंसर दिया गया है।

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की तारीख पता चलते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here