पंच-होल कैमरा और 10X हाइब्रिड जूम के साथ लॉन्च हो सकता है ओपो फाइंड एक्स2 फोन

Join Us icon

पिछले साल नई और एक दम अलग इनोवेशन के साथ लॉन्च हुए ओपो फाइंड एक्स के लॉन्च होने के बाद इस साल इसके अपग्रेडेड वेरिएंट के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि पिछले साल की तरह ही इस साल कंपनी ओपो फाइंड एक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट में अनोखा डिजाइन पेश करेगा।

अगर बात करें पिछले साल ओपो फाइंड एक्स की तो इसमें स्लाइड-फ्रंट कैमरा था। लेकिन, इस बार आने वाले फाइंड एक्स2 में स्लाइडर कैमरा नहीं बल्कि सेल्फी सेंसर के के लिए डिसप्ले में छेद (पंच होल) दिया जा सकता है। इसी डिजाइन के साथ सैमसंग और ऑनर अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी हैं। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि ओपो फाइंड एक्स2 स्मार्टफोन में सुपर वूक फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

8जीबी रैम वाला ओपो एफ11 प्रो लॉन्च के लिए तैयार, डिजाईन और कैमरा में छोड़ सकता है सबको पीछे

यूट्यूबर मिस्टर होस द बॉस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आपकमिंग ओपो फाइंड एक्स2 के बारे में जानकारी दी गई है। वीडियो के अनुसार कंपनी ओपोन फाइंड एक्स2 में 10एक्स हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम टेक्नोलॉजी और नाइट मोड फीचर देगी। इसके अलावा एक्स2 स्मार्टफोन टाइम-ऑफ-फ्लाइट 3डी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।
oppo-find-x2-new

इसके साथ ही फाइंड एक्स2 में सेल्फी के लिए डिसप्ले में छेद हो सकता है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि डिवाइस को एमडब्लूसी 2019 बर्सिलोना में पेश किया जा सकता है।

अब ओपो ला रहा है फोल्डेबल फोन, सैमसंग को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

वहीं, पिछले साल जून माह में ओपो फाइंड एक्स को लॉन्च किया गया था, जिसके चलते ऐसा भी माना जा रहा है कि कंपनी ओपो फाइंड एक्स2 को भी इस साल जून महीने में लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बार में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here