OPPO ने फिर दिखाया दम, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ लॉन्च किए ओपो Find X3 Pro और Find X3 Neo स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

Join Us icon

Oppo ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X3 को लॉन्च कर दिया है। ओपो फाइंड एक्स3 सीरीज में तीन फोन्स को पेश किया गया है, जिसमें फ्लैगशिप OPPO Find X3 Pro 5G और मिड-रेंज सेगमेंट के अंदर OPPO Find X3 Lite, OPPO Find X3 Neo जैसे मोबाइल्स शामिल हैं। गुरुवार देर शाम ओपो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर Oppo Find X3 series smartphones की घोषणा की गई थी। तीनों ही फोन पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और डिसप्ले के साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी से लैस हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन तीनों फोन के साथ Oppo Enco X truly wireless earbuds को भी लॉन्च कर दिया है।

OPPO Find X3 Pro का डिजाइन

सबसे पहले बात करते हैं Oppo Find X3 Pro की तो इसमें hole-punch डिसप्ले दिया गया है जो कि फ्रंट पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस है। इसके अलावा इसमें कर्व्ड ऐज भी हैं। साथ ही फोन के रियर पर यूनिक-स्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल चार सेंसर के साथ है जो कि आईफोन की तरह लगता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फाइंड एक्स3 प्रो को Gloss Black और Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

find-x3-pro

Oppo Find X3 Pro में क्या कुछ है खास

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Oppo Find X3 Pro में Android 11-बेस्ड ColorOS 11.2 सॉफ्टवेयर है। इतना ही नहीं फोन में 6.7-इंच QHD+ (1,440×3,216 पिक्सल) AMOLED डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 526ppi पिक्सल डेंसिटी, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और HDR 10+ सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके अलावा फोन में प्रोसेसिंग पावर के लिए Snapdragon 888 SoC दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में 12GB रैम व 256GB की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: OPPO ला रही है एक और नया 5G फोन Reno 5Z, बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

find-x3-pro-5g

Oppo Find X3 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का मुख्य सोनी IMX766 कैमरा (f / 1.8 एपर्चर, PDAF, OIS), 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस (f / 2.2 एपर्चर), एक 13-मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस (f / 2.4 एपर्चर) और 5-मेगापिक्सेल माइक्रो लेंस (एफ / 3.0 एपर्चर) होगा। फोन में कैमरा सुविधाओं में 5x हाइब्रिड ज़ूम, 20x डिजिटल ज़ूम शामिल होगा। इसके अलावा फ्रंट में फोन में f / 2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

find-x3-pro-new

OPPO Find X3 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन

इसके अलावा ओपो फाइंड एक्स 3 प्रो में 65वॉट फ्लैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है और इसे डुअल सिम स्लॉट दिया गया है।

OPPO Find X3 Neo का डिजाइन

Oppo Find X3 Neo की बात करें तो कंपनी ने इसे भी होल-पंच डिसप्ले के साथ कर्व्ड ऐज पर पेश किया है। वहीं, फोन के रिय पर रेकटेंगुलर कैमरा सेटअप होगा। मॉड्यूल में चार कैमरा तीन सेंसर के साथ हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन ब्लैक और सिलवर कलर में पेश किया गया है।

oppo-find-x3-neo

OPPO Find X3 Neo की खूबियां

फोन में 6.5-इंच full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिसप्ले दिया गया है। डिसप्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और HDR10+ का सपोर्ट मौजूद है। इतना ही नहीं फोन Snapdragon 865 SoC के साथ 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी की बात करें ओपो फाइंड एक्स 3 नियो के रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ / 1.7 एपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, एफ / 2.2 एपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, F / 2.4 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। फ्रंट में फोन में f / 2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और 4,300mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ताकतवर फोन Oppo Reno 5K

oppo-find-x3-neo

Oppo Find X3 Neo में भी 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन 5 जी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.1, और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Oppo Find X3 Series Mobiles Price

Oppo Find X3 Series में Oppo Find X3 Pro को कंपनी ने 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 1,149 यूरो यानी करीब 99,800 रुपए है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Oppo Find X3 Lite की कीमतों की घोषणा नहीं की है। जल्द ही भारत में भी इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जा सकती है। लेकिन, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here