6.3 इंच डिस्प्ले, पेरिस्कोप लेंस के साथ आ सकता है OPPO Find X8S, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/oppo-find-x8s-specifications-tipped.jpg
Highlights

OPPO Find X8 सीरीज के बाद कंपनी अब Find X8 Ultra और नए Find सीरीज कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Find X8 Mini को अप्रैल में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में, Find X8 Ultra की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिससे इसके संभावित डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी बीच आगामी OPPO Find X8S के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

OPPO Find X8S स्पेसिफिकेशंस (लीक)

OPPO Find X8S के बारे अब तक हम जो जानते हैं:

OPPO के 6.3-इंच कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप से जुड़ी पिछली लीक में 1.5K LTPO डिस्प्ले, 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 50MP मेन सेंसर का खुलासा हुआ था। फोन में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें अलर्ट स्लाइडर की जगह एक नया तीन-स्टेज पुश बटन दिया जा सकता है।

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Find X8 सीरीज में एक और मॉडल 6.6-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसे Find X8 Next या Find X8S Pro के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, भारत में इन फोंस के लॉन्च को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि OPPO Find X8 Ultra केवल चीन तक सीमित रहेगा और इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। यह देखना बाकी है कि OPPO Find X8S अन्य देशों में लॉन्च होगा या नहीं।

बता दें, OPPO Find X8 और Find X8 Pro को भारत में पिछले साल क्रमशः ₹69,999 और ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।