200MP टेलीफोटो कैमरा और 7500mAh बैटरी वाला दमदार फ्लैगशिप OPPO Find X9 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-find-x9-pro-200mp-telephoto-7500mah-battery-launched-india-price.jpg

OPPO ने आज अपनी Find X9 Series इंडिया में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro जैसे शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। बेस मॉडल की जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। जबकि और प्रीमियम मॉडल Find X9 Pro की बात करें तो यह हैसेलब्लैड के साथ को-इंजीनियर कैमरा सेटअप, मेडियाटेक के दमदार Dimensity 9500 प्रोसेसर, बड़ी 7500mAh की बैटरी और नए ColorOS 16 के साथ आता है।

कीमत की बात करें तो OPPO Find X9 Pro भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर 16GB + 512GB वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 21 नवंबर से Amazon, Flipkart, OPPO e-store और ऑफलाइन रिटेलर्स पर शुरू होगी। कंपनी ने Find X9 Pro पर कई लॉन्च ऑफर्स भी पेश किए हैं। जिसमें 10% इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, जीरो डाउन पेमेंट प्लान, 180 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी और तीन महीने का Google Gemini Pro एक्सेस शामिल है। फोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 5,198 रुपये की वैल्यू वाला Black Gold Gift Box भी मिल सकता है। इसके अलावा ओप्पो फाइंड एक्स9 प्रो के लिए ओप्पो हैसलब्लैड टेलीकन्वर्टर किट की कीमत 29,999 रुपये है।

डिजाइन की बात करें तो Find X9 Pro प्रीमियम बिल्ड के साथ लाया गया है यह सिल्क वाइट और टाइटेनियम चारकोल कलर में उपलब्ध है। इसे 8.25mm पतला और 224 ग्राम वजन का रखा गया है।

OPPO Find X9 Pro फोन में 6.78-इंच एमोलेड Infinite View Display दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3600निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है। फोन को Corning Gorilla Glass Victus 2, IP66/IP68/IP69 रेटिंग और SGS Five-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस तकनीक के साथ लाया गया है।

परफॉरमेंस के मामले में OPPO Find X9 Pro नए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आता है। जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और 32% तेज CPU परफॉरमेंस तथा 55% कम पावर कंजम्पशन प्रदान कर सकता है। इसमें Arm G1-Ultra GPU, AI-केंद्रित MediaTek NPU 990 और ब्रांड का Trinity Engine दिया गया है। इससे यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हर तरह के ऑपरेशन में शानदार चल सकता है।

OPPO Find X9 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। जो Hasselblad मास्टर कैमरा सिस्टम वाला है। यह  मोबाइल फोटोग्राफी को अलग लेवल तक ले जाता है। इसमें 50MP का Sony LYT-828 मेन कैमरा, 50MP 5K अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200MP Telephoto कैमरा लेंस दिया गया है। जिसमें f/2.1 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और 10cm क्लोज-फोकस की सुविधा है। OPPO की Ultra XDR, रियल-टाइम ट्रिपल एक्सपोजर और एक्टिव ऑप्टिकल Alignment जैसी टेक्नोलॉजी हर इमेज को प्रोफेशनल-क्वालिटी एक्सपोजर और शार्पनेस प्रदान करती हैं। फोन 13.2x लॉसलेस जूम और 120x सुपर-जूम तक सपोर्ट कर सकता है। जो इसे वाइल्डलाइफ, कॉन्सर्ट्स और लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट विकल्प बना सकता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग में भी Find X9 Pro आगे है। यह 4K 120fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है। कैमरों के बीच बिना रुकावट स्विचिंग की सुविधा भी देता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP JN5 सेंसर लगा हुआ है।

Find X9 Pro में आपको 7500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी मिलेगी। जो किसी भी OPPO फ्लैगशिप में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। यह फोन दो दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसमें 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग, 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

फोन ColorOS 16 पर काम करता है, जिसमें Flux Home Screen, AI Hub, AI Mind Space, AI Portrait Glow, AI Recorder और Google Gemini इंटीग्रेशन जैसी कई स्मार्ट AI फीचर्स मौजूद हैं। प्राइवेसी के लिए OPPO AI Private Computing Cloud और Google Cloud Confidential Computing का उपयोग किया गया है। जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कीमत और फीचर्स के आधार पर Find X9 Pro का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra और Vivo X300 Pro जैसे फ्लैगशिप्स से हो सकता है। जहां OPPO का मजबूत कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और ColorOS 16 इसे अलग पहचान दे सकते हैं।

अगर आपकी पहली पसंद फोटोग्राफी, वीडियो क्रिएशन और लंबा बैटरी बैकअप है तो Find X9 Pro खरीदना सही हो सकता है। यह बढ़िया ऑप्शन है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।