Oppo Find X9 Ultra में 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 10x जूम! लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-find-x9-ultra-live-images-leak-teleconverter-200mp-camera-1.jpg

OPPO की Find X9 सीरीज में आने वाले नए मॉडल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह Oppo Find X9 Ultra नाम से पेश होगा। बता दें कि इस लाइनअप में पहले ही Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, अब अल्ट्रा वैरियंट की तैयारी है। लेटेस्ट लीक में इसके कैमरा फीचर्स को विस्तार से बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Oppo Find X9 Ultra टेलीफोटो परफॉरमेंस के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। लीक के अनुसार Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जो बड़े 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। इतना बड़ा सेंसर लो-लाइट और लंबी दूरी की फोटोग्राफी में बेहतर डिटेल और क्लैरिटी दे सकता है।

खास बात यह है कि Oppo Find X9 Ultra के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलने की बात कही गई है। यानी यह फोन जूम फोटोग्राफी के मामले में प्रीमियम फ्लैगशिप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। सिर्फ टेलीफोटो ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस लगाया जा सकता है।

पूर्व लीक में यह भी दावा किया गया था कि कंपनी Find X9 Ultra के लिए 300mm रीच वाला नया टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी भी पेश कर सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी दिए जाने की संभावना है, जो इसे लंबे समय तक फोटोग्राफी और वीडियो शूट के लिए बढ़िया साबित कर सकती है।

परफॉरमेंस के मामले में Find X9 Ultra को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।  डिस्प्ले की बात करें तो Ultra वैरियंट में 6.82 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल लगाया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन को चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अगले महीने यानी मार्च में आगामी Oppo Find X9 Ultra को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को 2026 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है।

पिछले साल नवंबर में इस सीरीज के Find X9 Pro और Find X9 पेश हुए हैं। OPPO Find X9 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, फोन Gorilla Glass Victus 2 और IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Arm G1-Ultra GPU और Trinity Engine दिया गया है। कैमरा सेटअप में Hasselblad Master Camera सिस्टम के तहत 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 13.2x लॉसलेस और 120x सुपर ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP कैमरा और 4K 120fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग मिलती है। इसमें 7500mAh की Silicon-Carbon बैटरी, 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Find X9 5G में 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन है। यह फोन भी 3nm MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT808 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिलता है, जो 120x AI टेलीस्कोपिक जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 7,025mAh बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है।

यदि अब अभी फोन लेना चाहते हैं तो Oppo Find X9 सीरीज के दोनों मॉडल्स बढ़िया विकल्प है। जबकि यदि आपको और शानदार कैमरा चाहिए तो अल्ट्रा मॉडल के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।