Oppo Find X9 Ultra और Find X9s के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें कब हो सकते हैं लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oppo-find-x9-ultra-dual-periscope-200mp-camera-leak.jpg

Oppo ने पिछले महीने Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए हैं इसी बीच कंपनी के सबसे प्रीमियम मॉडल Oppo Find X9 Ultra को लेकर जानकारी सामने आई है। इसे इमेजिंग-फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार फोन में 200MP मेन कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही Oppo Find X9s के बारे में भी बताया गया है। दोनों के लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी दी गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Oppo Find X9 Ultra फोन में 200MP Sony IMX09E प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX09A पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एक अल्ट्रावाइड सेंसर और सेकेंड पेरिस्कोप कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो लंबी दूरी तक जूम क्वालिटी को बेहतरीन बना सकता है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी Find X8 Ultra वाला 6x जूम सेंसर उपयोग करेगी या नया सेंसर मिलेगा। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Find X9 Ultra आने वाले साल 2026 के अप्रैल में आ सकता है।

कंपनी कॉम्पैक्ट-फ्लैगशिप चाहने वालों के लिए Oppo Find X9s भी लेकर आ सकती है। यह पूर्व मॉडल Find X8s का सक्सेसर बनकर आ सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट मिल सकता है। स्क्रीन 6.3-इंच की दी जा सकती है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में 7000mAh की दमदार बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं, Find X9s का लॉन्च मार्च में होने की बात सामने आई है। यह उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो छोटा लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप फोन चाहते हैं।

Oppo Find X9 Ultra उन प्रीमियम यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो शानदार कैमरा और परफॉरमेंस पसंद करते हैं। यह मोबाइल फोटोग्राफी, ट्रैवल और कंटेंट क्रिएशन में रूचि रखने वालों को पसंद आ सकता है।

कम्पटीशन की बात करें तो Find X9 Ultra संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra, Vivo X300 Pro और आगामी Xiaomi 17 Ultra जैसे कैमरा फोंस से टक्कर ले सकता है। वहीं, Find X9s का मुकाबला Xiaomi 17, iQOO 15 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

यदि आप फोटोग्राफी के लिए पावरफुल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट हाई है तो Find X9 Ultra लॉन्च के बाद शानदार विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, छोटा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं तो Find X9s बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। अगर आपके पास कुछ महीनों का समय है तो आप इन दोनों डिवाइस का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स से आपको आगे भी इनकी जानकारी मिलती रहेगी। हमारे साथ बने रहें। (सोर्स)