OPPO Find X9 Ultra BIS पर स्पॉट, 200MP सेंसर और 7000mAh बैटरी के साथ भारत में हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oppo-find-x9-ultra-leak.jpg

OPPO अपनी फ्लैगशिप सीरीज में OPPO Find X9 Ultra के ग्लोबल डेब्यू को कंफर्म कर चुका है। यह पहली बार होगा जब कंपनी अपना “Ultra” मॉडल चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। वहीं, अब इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की जानकारी सामने आई है। दरअसल इसे BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे लगता है कि फोन जल्द आ सकता है।

लीक के अनुसार, ‘CPH2841’ मॉडल नंबर वाला नया OPPO डिवाइस BIS डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है। जिसे OPPO Find X9 Ultra से जोड़ा जा रहा है। हालांकि लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन यह सर्टिफिकेशन भारत में इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है। इससे पहले यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया जैसे बाजारों में भी सर्टिफाई हो चुका है, जिससे इसके ग्लोबली आने की पुष्टि हुई थी।

OPPO Find X9 Ultra को खासतौर पर कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जाएगा। इसमें 10x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो लेंस और Hasselblad ट्यूनिंग मिलने की पुष्टि हुई है। यह फोन 50MP टेलीफोटो सेंसर, 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ आ सकता है। इसलिए यह डिवाइस जूम फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में शानदार साबित हो सकता है।

कैमरा ही नहीं, अन्य फीचर्स के मामले में भी OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन पावरफुल हो सकता है। इसमें 6.82-इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,000mAh+ की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आ चुकी है। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ यह डिवाइस प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung और Apple के मॉडल्स को टक्कर दे सकता है।

फिलहाल OPPO भारत में अपनी Find X9 सीरीज के तहत OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro को सेल कर रहा है। वहीं, Ultra मॉडल का लॉन्च अगर होता है तो यह सबसे तगड़ा विकल्प बन सकता है।

कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि OPPO Find X9 Ultra की कीमत OPPO Find X9 Pro (जिसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,999 है) से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए बेहतर रहेगा, जो प्रीमियम बजट में शानदार कैमरा और फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं।

BIS सर्टिफिकेशन के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि OPPO जल्द ही भारत में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। यदि आप भी इसे लेना चाहें तो ब्रांड के ऐलान का वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।