Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं डुअल 200MP कैमरे, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra को लेकर एक बार फिर नया लीक सामने आया है। जिसमें कैमरा सेटअप की जानकारी दी गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Oppo Find X9 Ultra के कैमरा हार्डवेयर में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। इसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम मिल सकता है। यदि यह लीक सही साबित होता है, तो यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन सकता है जो दो 200MP कैमरे प्रदान करेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में दिया जाने वाला प्राइमरी कैमरा 200MP सुपर-लार्ज सेंसर हो सकता है। जिसकी लाइट इनटेक क्षमता मौजूदा 1-इंच क्लास सेंसर से भी ज्यादा बताई जा गई है। इसका मतलब है कि Oppo इस बार सिर्फ मेगापिक्सल पर नहीं, बल्कि सेंसर एरिया एफिशिएंसी और ऑप्टिक्स पर भी फोकस कर रहा है। जिससे लो-लाइट और खराब लाइटिंग कंडीशंस में भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
लीक में यह भी दावा किया गया है कि Find X9 Ultra में दो पेरिस्कोप कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें से पहला कैमरा 200MP मिड-रेंज पेरिस्कोप टेलीफोटो हो सकता है। जिसे खास तौर पर मीडियम फोकल लेंथ पर हाई-क्वालिटी लॉसलेस जूम के लिए डिजाइन किया जा सकता है। वहीं, दूसरा कैमरा अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज पेरिस्कोप हो सकता है। जो 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 50MP सेंसर होने की बात कही जा रही है।
यदि Oppo Find X9 Ultra को लेकर आई यह जानकारी सही साबित होती है तो यह 10x ऑप्टिकल जूम देने वाला इकलौता स्मार्टफोन बन सकता है।
उम्मीद है कि कंपनी 230mm तक के नेटिव फोकल लेंथ पर फोकस कर सकती है। जिसे हाई-क्वालिटी एक्सटेंशन के साथ 460mm तक ले जाया जा सकता है। यह अप्रोच वाइड, मिड-टेलीफोटो और एक्सट्रीम जूम तीनों रेंज में शानदार साबित हो सकता है।
कैमरा खूबियों के अलावा Oppo Find X9 Ultra के बाकी स्पेसिफिकेशंस भी काफी प्रीमियम होने वाले हैं। फोन में अब तक का सबसे तेज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में Android 16 पर आधारित ColorOS 16, सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। जबकि चार्जिंग के लिए इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra को नए साल 2026 की पहली छमाही में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन संभावित तौर पर आगामी Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और चीन के बाजार में मौजूद Honor Magic 8 Pro जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप भी फोटोग्राफी और परफॉरमेंस वाला फ्लैगशिप फोन तलाश रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके आगे भी अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।