Oppo Find X9 Ultra डुअल पेरिस्कोप लेंस और 200MP कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

Oppo अपनी आने वाली फ्लैगशिप Find X9 सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें इसी महीने Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro फोन चीन में लॉन्च होंगे। वहीं, अब इसके टॉप मॉडल Find X9 Ultra को लेकर लीक जानकारी सामने आई है। यह फोन कंपनी के सबसे शानदार कैमरा स्मार्टफोन में से एक बन सकता है। बताया गया है कि ब्रांड अपने अल्ट्रा मॉडल को Find X9 सीरीज से पूरी तरह अलग और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ लेकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर अल्ट्रा मॉडल की जानकारी शेयर की है। कैमरा की बात करें तो लीक में दावा किया गया है कि Find X9 Ultra में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो इसे कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में एक अलग पहचान दे सकता है। बता दें कि पिछले साल के Find X8 Ultra में भी इसी तरह का सेटअप मिल था लेकिन Find X8 Pro में भी क्वाड कैमरा सेटअप और डुअल टेलीफोटो सेंसर दिए गए थे। जबकि इस बार ब्रांड का अल्ट्रा मॉडल अपने कैमरा कॉन्फिग्रेशन के जरिए बाकी मॉडलों से ज्यादा एडवांस होने की उम्मीद है।
टिपस्टर के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में 200MP का Sony IMX09E (LYT990) सेंसर प्राइमरी कैमरे के रूप में उपयोग हो सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि Find X9 Ultra में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह चिपसेट केवल Ultra मॉडल में ही मिलेगा। जबकि Find X9 और Find X9 Pro अलग प्रोसेसर वाले होंगे।
लेटेस्ट लीक से लगता है कि ओप्पो इस बार अपने Find X9 Ultra को सीरीज के अन्य मॉडल्स से अलग और ज्यादा प्रीमियम बनाकर लॉन्च कर सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 की पावर और 200MP कैमरा सेंसर के साथ यह स्मार्टफोन आने वाले सबसे पावरफुल एंड्राइड मोबाइल्स में से एक हो सकता है। अभी लॉन्च टाइमलाइन सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2026 में आ सकता है। इसका मुकाबला आगामी Xiaomi 17 Ultra, Honor Magic 8 सीरीज और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और प्रीमियम अनुभव वाला स्मार्टफोन लेने की इच्छा रखते हैं तो Oppo Find X9 Ultra का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इसे लेकर लगातार अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।