Oppo Find X9 Ultra और Find X9s NBTC साइट पर लिस्ट, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

OPPO की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X9 में जल्द ही दो नए मॉडल जुड़ सकते हैं। इस लाइनअप में फिलहाल Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro शामिल हैं, जिन्हें नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लेकर आ सकती है। ये दोनों फोन NBTC पर स्पॉट हुए हैं। साथ ही इनके फीचर्स भी पहले सामने आ चुके हैं।
आगामी Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s स्मार्टफोंस को थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार Find X9 Ultra को NBTC वेबसाइट पर CPH2841 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जबकि Find X9s को CPH2873 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इससे लगता है कि इन डिवाइस का लॉन्च जल्द ही हो सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo चीन में अप्रैल के आसपास Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro को लॉन्च कर सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में आने वाला Find X9s मॉडल चीन में लॉन्च होने वाले Find X9s Pro से अलग डिवाइस हो सकता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह डिवाइस मौजूदा Find X9 का लोअर वर्जन हो सकता है। वहीं, Oppo Find X9s Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो हाई-एंड परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है।
कैमरा के मामले में Find X9s Pro पावरफुल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें दो 200 मेगापिक्सल के Samsung HP5 सेंसर मिल सकते हैं, जिनमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जा सकता है।
कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra इस लाइनअप का सबसे टॉप मॉडल हो सकता है। उम्मीद है इसे हाई प्राइस में एंट्री मिल सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और Vivo X300 Ultra के साथ हो सकता है। क्योंकि अल्ट्रा मॉडल में शानदार चिपसेट और कैमरा ऑफर किया जा सकता है।
यदि Oppo Find X9s की बात करें तो इसे 70,000 रुपये तक लाया जा सकता है। क्योंकि मौजूदा Oppo Find X9 को भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
अब तक Oppo ने Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s स्मार्टफोंस के बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर हीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से लग रहा है कि कंपनी जल्द ही फोंस को बाजार में ला सकती है। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।