Oppo Find X9 Ultra लीक: 200MP कैमरा, 7050mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है फ्लैगशिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oppo-find-x9-ultra-leak.jpg

Oppo अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra जल्द लॉन्च कर सकता है। वहीं, पेश होने से पहले ही इस फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जिससे लगता है कि कंपनी इस बार कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में बड़ा अपग्रेड दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन पहले चीन में और फिर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1440 x 3120 पिक्सल) होगा। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी का एक्सपीरियंस बढ़िया मिल सकता है। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Oppo का NanoCrystal Glass मिलने की बात कही जा रही है।

कैमरा के मामले में Oppo Find X9 Ultra फोन पावरफुल नजर आ रहा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल हो सकता है। इसके साथ 50MP का एक और पेरिस्कोप टेलीफोटो (10x जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कंपनी Hasselblad के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रख सकती है। जिससे कैमरा क्वालिटी और भी बेहतर होने की संभावना है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे दमदार फ्लैगशिप बना सकता है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। यही नहीं Oppo का Trinity Engine भी इसमें शामिल हो सकता है। जो परफॉरमेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर कर सकता है।

बैटरी के मामले में भी Oppo Find X9 Ultra फोन शानदार साबित हो सकता है। इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में मजबूत हो सकता है। इसकी मोटाई 8.65mm से 9.1mm के बीच रखी जा सकती है और वजन करीब 235 ग्राम के आसपास रहने की बात सामने आई है।

आगामी Oppo Find X9 Ultra फोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो फ्लैगशिप लेवल कैमरा, हाई-एंड परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यह मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वालों को भी लुभा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोंस से हो सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें DSLR-लेवल कैमरा एक्सपीरियंस, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर हो, तो Oppo Find X9 Ultra आपके शानदार ऑप्शन बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।