Oppo Find X9 Ultra की लाइव इमेज लीक, नया टेलीकन्वर्टर और 200MP कैमरा आया सामने

Oppo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra को जल्द ही होम मार्केट चीन में लॉन्च कर सकता है। वहीं, इसकी एंट्री से पहले नई लीक तस्वीरें सामने आ गई हैं। इनमें फोन के डिजाइन और अपग्रेडेड कैमरा एक्सेसरी दिख रही हैं। खास बात यह है कि नया और अपग्रेड एक्सटर्नल टेलीकन्वर्टर भी देखा गया है। आइए, आगे फोन के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
लीक इमेज में Oppo Find X9 Ultra को आउटडोर टेस्टिंग के दौरान नए टेलीकन्वर्टर के साथ उपयोग किया गया है। जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी रियल-वर्ल्ड फोटोग्राफी पर ध्यान दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जहां Find X9 Pro के लिए 3.28x ऑप्शनल टेलीकन्वर्टर उपलब्ध है। वहीं, आगामी Find X9 Ultra के लिए नया टेलीकन्वर्टर 4.28x ऑप्टिकल मैग्नीफिकेशन सपोर्ट मिल सकता है। यह लगभग 300mm के इफेक्टिव फोकल लेंथ के बराबर हो सकता है। जिससे लॉन्ग-डिस्टेंस फोटोग्राफी में और शानदार आउटपुट मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि यह नया टेलीकन्वर्टर पहले की तुलना में ज्यादा बड़ा है, जिसमें एक्स्ट्रा ऑप्टिकल एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। यह सेटअप खास तौर पर Oppo Find X9 Ultra में दिए जाने वाले 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ मिलकर काम कर सकता है। इससे ग्राहकों को डिजिटल क्रॉपिंग पर निर्भर हुए बिना ज्यादा डिटेल और नैचुरल डेप्थ के साथ ऑप्टिकल जूम फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान किया जा सकता है।
लीक के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप हो सकता सकता। इसमें 200MP OmniVision OV52A पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। जबकि दूसरा पेरिस्कोप कैमरा 50MP का हो सकता है। जिसमें 10x ऑप्टिकल जूम मिलने की संभावना है। इसके अलावा, फोन में 200MP Sony LYT-901 मेन कैमरा, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस और बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए एक डेडिकेटेड मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का मेन और टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कैमरा से अलग Oppo Find X9 Ultra के बाकी स्पेसिफिकेशंस भी इसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन बना सकते हैं। पूर्व लीक के अनुसार, फोन में 6.82-इंच का 2K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो ColorOS 16 के साथ काम कर सकता है। आगामी Oppo Find X9 Ultra फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 7,000mAh से ज्यादा की बड़ी बैटरी और फास्ट वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra को आने वाले मार्च के महीने में चीन में लाया जा सकता है। यह भी उम्मीद है कि इसे अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन संभावित तौर पर आगामी Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और चीन के बाजार में मौजूद Honor Magic 8 Pro जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप भी फोटोग्राफी और परफॉरमेंस वाला फ्लैगशिप डिवाइस तलाश रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके आगे भी अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।