Oppo Find X9 Ultra की रियल इमेज लीक, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ होगा लॉन्च

Oppo का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra लॉन्च से पहले चर्चा में बना हुआ है। इसे लेकर लगातार जानकारी सामने आई रही हैं। इसी बीच डिवाइस की एक रियल-लाइफ इमेज सामने आई है। हालांकि फोन को एक केस के अंदर देखा गया है। जिससे इसका पूरा डिजाइन साफ तौर पर नजर नहीं आया है। इसके बावजूद लीक इमेज से कैमरा लेआउट के बारे में अहम जानकारी मिल गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं दो हैंडसेट दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों Find X9 Ultra के अलग-अलग प्रोटोटाइप हैं या इनमें से सिर्फ एक ही Ultra मॉडल है। इमेज में दाईं ओर दिखाई देने वाले फोन में ज्यादा ओपनिंग्स नजर आ रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Oppo Find X9 Ultra हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ultra वैरियंट में कंपनी अपने सिग्नेचर राउंड कैमरा मॉड्यूल को बरकरार रख सकती है। जबकि पहले से बाजार में मौजूद Find X9 और Find X9 Pro में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर कैमरा आइलैंड डिजाइन देखने को मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें Sony LYT-901 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा Samsung JN5 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। टेलीफोटो सेगमेंट में भी यह फोन दमदार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का OmniVision OV52A पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और Samsung JN5 50 मेगापिक्सल का दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलने की जानकारी सामने आई है।
पूर्व रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कंपनी Find X9 Ultra के लिए 300mm रीच वाला नया टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी भी पेश कर सकती है।
परफॉरमेंस के मामले में Find X9 Ultra को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि Find X9 और X9 Pro में Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो Ultra वैरियंट में 6.82 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है. बैटरी भी इसकी बड़ी ताकत हो सकती है, क्योंकि इसमें करीब 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Oppo अगले महीने यानी मार्च में चीन में इवेंट आयोजित कर सकता है। जिसमें आगामी Oppo Find X9 Ultra को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को 2026 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है।
अपकमिंग Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन संभावित तौर पर Xiaomi 17 Ultra और आगामी Vivo X300 Ultra जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकता है। यदि आप भी फोटोग्राफी और परफॉरमेंस वाला फ्लैगशिप डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके आगे भी अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।