अप्रैल में लॉन्च होंगे Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro, Ultra मॉडल की ग्लोबल एंट्री कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oppo-find-x9-ultra-x9s-pro-launch-china-april-global-launch-confirmed.jpg

Oppo ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro को अगले महीने अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि Find X9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। यानी यह फोन चीन में आने के बाद ग्लोबली आएगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोंस के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए हैं। जो 21 अप्रैल तक JD.com पर जारी रहेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टीजर में Oppo ने Find X9 Ultra के डिजाइन की झलक भी टीज की है, जिसमें ऑरेंज कलर का खास बटन नजर आया है। जिसे क्विक एक्शन बटन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि लॉन्च इवेंट में Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 जैसे डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं। जिससे यह इवेंट और भी खास बन सकता है।

लीक्स के अनुसार Oppo Find X9 Ultra में 6.82-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें NanoCrystal Glass मिलने की उम्मीद है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी बेहतर हो सकती हैं।

Oppo Find X9 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x जूम) शामिल हो सकता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (10x जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। कंपनी Hasselblad के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रख सकती है, जिससे कैमरा क्वालिटी और भी बेहतर मिल सकती है।

परफॉरमेंस के मामले में Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके साथ 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। Oppo का Trinity Engine भी इसमें शामिल हो सकता है, जो परफॉरमेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर कर सकता है।

बैटरी के मामले में भी Oppo Find X9 Ultra काफी दमदार हो सकता है। इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में भी मजबूत हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.65mm से 9.1mm के बीच और वजन करीब 235 ग्राम रखा जा सकता है।

Oppo Find X9 Ultra उन लोगों के लिए आ सकता है जो फ्लैगशिप कैमरा, हाई-एंड परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी चाहते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 UltraiPhone 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें DSLR-लेवल कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी बैटरी हो, तो Oppo Find X9 Ultra आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च में कुछ समय बाकी है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी इसके और भी फीचर्स टीज कर सकती है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।